{"_id":"5827a2784f1c1b7304b397b6","slug":"priyanka-gandhi-has-been-active-behind-the-scenes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे के पीछे से सक्रिय हैं प्रियंका गांधी, यूपी चुनाव पर रख रहीं हैं बारीक नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पर्दे के पीछे से सक्रिय हैं प्रियंका गांधी, यूपी चुनाव पर रख रहीं हैं बारीक नजर
अनूप वाजपेयी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 13 Nov 2016 04:45 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की सक्रिय राजनीति में प्रियंका वाड्रा कब और कैसे उतरेंगी इसका फैसला कांग्रेस ने उनके ऊपर छोड़ दिया है। वैसे प्रियंका यूपी की हर राजनीतिक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। विधानसभा चुनावों को लेकर वह पर्दे के पीछे पूरी तरह से सक्रिय हैं। यूपी में दूसरे चरण में निकाली गई राहुल संदेश यात्रा और गठबंधन को लेकर आम कार्यकर्ताओं का मूड और यात्रा के दौरान सामने आए मुद्दों का फीडबैक जानने के लिए शुक्रवार को प्रियंका ने यूपी के राष्ट्रीय सचिवों को बुलाकर जानकारी ली।
विज्ञापन
इन्हें राज्य में अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में राहुल गांधी मौजूद नहीं थे। यूपी में कांग्रेस को निचले स्तर पर संगठनात्मक मजबूती देने और आम लोगों तक पार्टी को पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रियंका लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। प्रियंका ने करीब दस दिनों तक चली राहुल संदेश यात्रा की सफलता पर विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा में पंचायत स्तर पर संदेश यात्राएं निकाली हैं। कांग्रेस अगले चरण में दलितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेगी। बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो प्रियंका ने राज्य में किसी दल के साथ गठबंधन के मुद्दे पर भी नेताओं से चर्चा की। उन्होंने गठबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं मन में क्या चल रहा है इसकी पड़ताल भी नेताओं से की। सचिवों की ओर से जो जानकारी प्रियंका को दी गई है उसमें गठबंधन के बजाय पार्टी के अकेले लड़ने के सुझाव आए हैं। राहुल की किसान महायात्रा के दौरान किसानों से सुझावों और फार्म में आई सूचनाओं को लेकर भी प्रियंका ने जानकारी चाही। प्रियंका ने 24 अक्तूबर को भी दिल्ली में यूपी के नेताओं के साथ बैठक में रणनीति पर चर्चा की थी।
विज्ञापन