{"_id":"642020134d58af8ca103a84e","slug":"priyanka-gandhi-attacks-bjp-says-our-family-nurtured-this-country-s-democracy-with-their-blood-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Satyagraha: प्रियंका ने भाजपा पर किया हमला, कहा- हमारे परिवार ने अपने खून से देश के लोकतंत्र को सींचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress Satyagraha: प्रियंका ने भाजपा पर किया हमला, कहा- हमारे परिवार ने अपने खून से देश के लोकतंत्र को सींचा
Sun, 26 Mar 2023 04:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 26 Mar 2023 04:27 PM IST
सार
प्रियंका गांधी ने कहा कि वे (भाजपा) सोचते हैं कि वे हमें डराकर और अपमानित करके हमें चुप करा सकते हैं? सुनो, हम नहीं रुकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर कुछ लोगों को दी जा रही है। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है?
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने और सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस सरकार और भाजपा पर हमलावर है। राहुल गांधी के लिए देश भर से समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस आज देश व्यापी सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि हमारे परिवार ने अपने खून से इस देश के लोकतंत्र को पोषित किया।
हम नहीं रुकेंगे- प्रियंका गांधी
राजघाट पर उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) सोचते हैं कि वे हमें डराकर और अपमानित करके हमें चुप करा सकते हैं? सुनो, हम नहीं रुकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर कुछ लोगों को दी जा रही है। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अदाणी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अदाणी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं?
इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi: दादी इंदिरा गांधी की भी रद्द हुई थी सदस्यता, राहुल पर कार्रवाई उनसे कितनी अलग? जानें सब कुछ
विज्ञापन
परिवारवाद के मुद्दे पर पर भी घेरा
प्रियंका ने परिवारवाद के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि 'आप हमें परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए?' उन्होंने आगे कहा, यह मेरा परिवार (नेहरू-गांधी) था, जिसने अपने खून से इस देश के लोकतंत्र का पोषण किया। भाजपा पर आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने कई बार मेरे परिवार का अपमान किया, लेकिन हम चुप रहे। इसके लिए उन्हें जेल नहीं भेजा गया ना ही उन्हें सालों तक चुनाव लड़ने से रोका गया।
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट में क्या-क्या दलीलें दीं? अपना ये इरादा भी बता दिया
नेहरू उपनाम को लेकर पीएम के बयान पर किया पलटवार
प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।"
हमारी विचारधारा नफरत की नहीं
इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा भाई पीएम मोदी के पास गया और उन्हें संसद में गले लगाया। साथ ही कहा कि उन्हें आपसे कोई नफरत नहीं है। हमारी अलग-अलग विचारधारा हो सकती है, लेकिन हमारे पास नफरत की विचारधारा नहीं है।
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में कल ही मिली थी दो साल की सजा
राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता मौजूद रहे।
ये है कारण, जिसके लिए कांग्रेस कर रही सत्याग्रह
बता दें कि एक मानहानि मामले में सूरत की अदालत से दो साल की सजा पाने के बाद शुक्रवार को राहुल ने अपनी संसद सदस्यता गंवा दी थी। वे केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सांसद थे। राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर लोकसभा सचिवालय की तरफ से सात पंक्तियों की एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें कहा गया है कि सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत की तरफ से दोषी करार दिए जाने के बाद केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य किया जाता है। इसके बाद से ही कांग्रेस इसका विरोध कर ही है और भाजपा पर सच की आवाज दबाने का आरोप लगा रही है।