फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi accuses BJP of politicising landslide disaster in Wayanad target bjp in bypoll

Bypoll: 'वायनाड त्रासदी पर केंद्र ने राजनीति की', प्रियंका गांधी का आरोप- भाजपा की राजनीति विभाजनकारी

Mon, 04 Nov 2024 03:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Nov 2024 03:24 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'यहां तक कि लोगों को बहुत दर्द देने वाली आपदा का भी भाजपा ने राजनीतिकरण किया। हम ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहां आपको अपने देश, अपनी जरूरतों और अपने देश में आप किस तरह की राजनीति चाहते हैं, इसके बारे में सोचना चाहिए।' 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi accuses BJP of politicising landslide disaster in Wayanad target bjp in bypoll
प्रियंका गांधी - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस नेता और वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर हमला बोला। वायनाड में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि जुलाई में वायनाड में आई भूस्खलन आपदा का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को आवश्यक धन वितरित करने में 'विफल' रहने का भी आरोप लगाया। वायनाड त्रासदी में सैंकड़ों लोग मारे गए थे और कई लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। प्रियंका गांधी ने अपने प्रचार के दूसरे दिन सुल्तान बाथरी विधानसभा क्षेत्र के केनिचिरा में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


'भाजपा की राजनीति विभाजनकारी'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'यहां तक कि लोगों को बहुत दर्द देने वाली आपदा का भी भाजपा ने राजनीतिकरण किया। हम ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहां आपको अपने देश, अपनी जरूरतों और अपने देश में आप किस तरह की राजनीति चाहते हैं, इसके बारे में सोचना चाहिए।' भगवा पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 'भाजपा की राजनीति की विशेषता नफरत, गुस्सा, विभाजन और विनाश है। उन्होंने कहा कि लोगों के असल मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। बेरोजगारी अब तक के उच्चतम स्तर पर है और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसके रुकने का कोई संकेत नहीं है।'
विज्ञापन


'भाजपा का एकमात्र उद्देश्य सत्ता में बने रहना'
प्रियंका ने कहा, 'राजनीति लोगों की समस्याओं को हल करने पर केंद्रित नहीं है। भाजपा का एकमात्र उद्देश्य सत्ता में बने रहना है, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े।' प्रियंका गांधी ने लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि अगर आप मुझे संसद में अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका देते हैं, तो मैं आपको दिखाऊंगी कि मैं आपके लिए किसी और से ज्यादा मेहनत कर सकती हूं। मैं हर जगह आपकी समस्याओं को उठाऊंगी। मैं आपके लिए लड़ूंगी और राज्य और केंद्र दोनों सरकारों पर दबाव डालूंगी। आपके साथ एक मजबूत योद्धा होगा जो आपकी जरूरतों के वक्त पीछे नहीं हटेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने रविवार वायनाड में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की है और उनके चुनावी कार्यक्रम के अनुसार वे 7 नवंबर तक केरल में रहेंगी। वायनाड उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने वायनाड सीट खाली करने का फैसला किया, जिसके चलते वायनाड में उपचुनाव हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed