फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Chopra jio sim application goes viral on social media

रिलायंस ने पब्लिक कर दिया प्रियंका चोपड़ा का जियो फॉर्म? तस्वीर वायरल

Tue, 06 Sep 2016 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra jio sim application goes viral on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : self
रिलायंस की जियो 4 जी सिम को लेकर खूब चर्चा हो रही है। रिलायंस ने इस सिम के माध्यम से सबसे सस्ता इंटरनेट और अन्य सेवाएं देने का दावा किया है, लिहाजा इस सिम को हासिल करने के लिए खूब मारा-मारी हो रही है। इस सिम के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कथित आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस बारे में कहा जा रहा है कि प्रियंका का यह आवेदन टेलिकॉम कंपनी ने सार्वजनिक किया है। हालांकि नियमों के अनुसार टेलीकॉम कंपनियां किसी भी ग्राहक की निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकती। हालांकि जियो के लिए अप्लाई किया गया फॉर्म सच में प्रियंका का ही, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

क्या है फॉर्म में

Priyanka Chopra jio sim application goes viral on social media
प्रियंका चोपड़ा
इस फॉर्म में प्रियंका का नाम, उनका एड्रेस, पैन नंबर, पासपोर्ट नंबर जैसी अहम जानकारियां भरी हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका का पासपोर्ट साइज फोटो भी लगा है। यह भी बता दें कि जियो की लॉन्चिंग पर प्रियंका ने बधाई देते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि रिलायंस टीम, मुकेश और नीता अंबानी का  देश को बदल कर रखे देगा।'  

 

देखें, क्या कह रहे हैं फेसबुक यूजर

Priyanka Chopra jio sim application goes viral on social media
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा है कि रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने यह फॉर्म लीक किया है। हालांकि इस फॉर्म की सत्‍यता की पुष्टि नहीं हो पार्इ है। यूजर ने अपनी प्राइवेसी को लेकर भी चिंता जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed