फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka chopra faces anger on twitter over fireworks after marriage

शादी में आतिशबाजी को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका, लोगों ने ये पुरानी वीडियो शेयर कर की निंदा

Mon, 03 Dec 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Dec 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka chopra faces anger on twitter over fireworks after marriage
प्रियंका और निक की शादी में आतिशबाजी

बॉलिवुड और हॉलिवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक-गीतकार निक जोनस शनिवार को शादी के बंधन में बंधे। इनकी शादी राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस में संपन्न हुई। प्रियंका और निक के शादी के फोटो और वीडियो को भी सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन शादी के जश्न में हुई आतिशबाजी के कारण प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा है। शादी के दौरान शाम के वक्त कई पटाखे फोड़े गए थे। 


loader
  सोशल मीडिया पर शेयर हुए शादी के फोटो और वीडियो की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शादी में पटाखे फोड़े जाने के कारण प्रियंका की निंदा कर रहे हैं।
  इसलिए लोगों ने की निंदा

प्रियंका का एक वीडियो दिवाली के दौरान काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह लोगों को नसीहत दे रही हैं कि पटाखे न फोड़ें और दुनिया को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपना योगदान दें। इसी वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीटर पर लोग प्रियंका को ढोंगी और पाखंडी कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस काम को न करने की वह लोगों को नसीहत दे रही थीं, अपनी बारी आने पर वही काम कर रही हैं।

प्रियंका की शादी में चाहे संगीत की बात हो या मेहंदी की, सारी रस्मों में बॉलिवुड टच दिखा है। उन्होंने खुद को देसी लुक में दिखाने की पूरी कोशिश की। प्रियंका और निक के अलावा निक के भाई भी गाना गाया। वहीं उनकी भाभी और बहन परीनीती ने उनके लिए डांस किया।

देखिए किस तरह लोगों ने शादी में हुई आतिशबाजी के लिए प्रियंका की निंदा की-
         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed