{"_id":"5a858bec4f1c1ba1268ba780","slug":"priya-prakash-varrier-in-trouble-after-fatwa-issued-against-song-manikya-malaraya-poovi","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIR के बाद प्रिया प्रकाश वारियर पर आई एक और बड़ी आफत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
FIR के बाद प्रिया प्रकाश वारियर पर आई एक और बड़ी आफत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
priya prakash varrier
साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म के एक गाने के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। हैदराबाद की इस्लामिक संस्था जामिया निजामिया ने प्रिया की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' के एक गाने को मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने वाला करार देते हुए यह फतवा जारी किया है।
विज्ञापन
फतवे में कहा गया कि 'गाने को बैन करना चाहिए यही नहीं जबतक फिल्म से यह गाना हटाया नहीं जाता सरकार को इस फिल्म को भी रिलीज नहीं होने देना चाहिए।'
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश और गाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शिकायत में फिल्म के मेकर उमर लूलू और प्रिया प्रकाश पर मुस्लिमों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। शिकायत में कहा गया कि गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है।
