{"_id":"5c338ed5bdec2257282d4a2e","slug":"priya-dutt-will-not-contest-the-next-lok-sabha-elections-due-to-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया दत्त नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, राहुल गांधी को पत्र भेजकर बताई वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रिया दत्त नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, राहुल गांधी को पत्र भेजकर बताई वजह
Tue, 08 Jan 2019 12:46 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रिया दत्त
कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने सोमवार को घोषणा की वह 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहेंगी। एआईसीसी सचिव के तौर पर ‘पदमुक्त’ किये जाने के कुछ महीने बाद प्रिया ने इस प्रकार अपने भविष्य के राजनीतिक कदम को लेकर अटकलों को विराम दिया।
विज्ञापन
एक बयान में पूर्व सांसद ने कहा कि उन्होंने सक्रिय राजनीति से हटने का निर्णय कुछ महीने पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ साझा किया है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि वह पार्टी तथा इसके उम्मीदवार के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं लेकिन ‘‘वह अपनी अंतर्रात्मा के खिलाफ किसी को समर्थन नहीं करेंगी।’’ वर्ष 2014 लोकसभा चुनावों में, प्रिया को भाजपा की पूनम महाजन ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से हराया था।
विज्ञापन