फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   privilege motion in rajya sabha against rahul gandhi arun jaitley tweets

आज राहुल के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन लाएगी BJP, जेटली पर ट्वीट कर कसा था तंज

Fri, 29 Dec 2017 11:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
 privilege motion in rajya sabha against rahul gandhi arun jaitley tweets
राहुल गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात चुनाव के दौरान लगाए गए आरोप के बाद राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ती रही। हालांकि, घिरती सरकार ने सफाई देकर मामले को शांत किया। लेकिन अब बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर गलत ट्वीट करने को लेकर घेरने की फिराक में जुटी हुई है। इसी जद्दोजहद में आज बीजेपी राज्यसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने जा रही है।
विज्ञापन


अरुण जेटली की इस सफाई पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए लिखा ‘धन्यवाद मिस्टर जेटली। देश को यह याद दिलाने के लिए कि हमारे पीएम जो कहते हैं, उसका वह अर्थ नहीं होता और पीएम वह बात नहीं कहते, जिसका कोई अर्थ होता है।’ इस दौरान उन्होंने हैशटैग ‘बीजेपीलाइज’का इस्तेमाल किया। अपने ट्वीट के साथ राहुल ने पीएम के उस भाषण का वीडियो भी साझा किया जिसमें मोदी ने गुजरात चुनाव में पाकिस्तान की साजिश होने की बात कही थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सरकार ने दिया झटका, छोटी बचत योजनाओं पर घटाई ब्याज दर
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट लिखने के दौरान Arun Jaitley की जगह Jaitlie लिखा है जिसे बीजेपी विशेषाधिकार का हनन मान रही है और ऐसा माना जा रहा है कि आज सरकार कांग्रेस को इस मामले में घेर सकती है और राज्यसभा के सभापति इसपर विचार कर सकते हैं। गुरुवार को विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव  भूपेंद्र यादव ने दिया था और कहा था कि जेटली की स्पेलिंग गलत लिखकर राहुल ने मजाक उड़ाया और यह गरिमा के खिलाफ है। 
 

जानबूझकर बिगाड़ना उसकी प्रतिष्ठा का हनन है

 privilege motion in rajya sabha against rahul gandhi arun jaitley tweets
अरुण जेटली
भूपेंद्र यादव ने ये भी कहा कि वित्त मंत्री जेटली ने सरकार की तरफ से बयान सदन के नेता के तौर पर दिया था लेकिन किसी सांसद के नाम को जानबूझकर बिगाड़ना उसकी प्रतिष्ठा का हनन है। और यह पूरा मामला विशेषाधिकार हनन समिति को सौंपा जाना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि पूरे मामले पर सभापति एम वेंकैया नायडु आज फैसला कर सकते हैं।  

यही नहीं गुरुवार को कांग्रेस के 133 वें स्थापना दिवस के मौके पर अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर संविधान पर हमला करने और राजनीतिक फायदे के लिए झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है।  उन्होंने कार्यकर्ताओं और देश को संबोधित करते हुए कहा था कांग्रेस संविधान और देश के प्रत्येक नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है और वह इसके लिए लड़ती रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed