{"_id":"5e71fe3e8ebc3ea7d47b3401","slug":"private-firm-roche-diagnostic-gets-fda-emergency-approval-for-covid-19-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: भारत में दवा बनाने की मंजूरी, इस कंपनी को मिला पहला लाइसेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: भारत में दवा बनाने की मंजूरी, इस कंपनी को मिला पहला लाइसेंस
Wed, 18 Mar 2020 05:10 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 18 Mar 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की बनेगी दवा
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा नियामक डीसीजीआई से कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की मंजूरी मिलने के बाद स्विस फर्म रोशे डायग्नोस्टिक्स इंडिया देश में इस संक्रमण की जांच करने वाली पहली निजी फर्म बन गई है। सरकार ने हाल ही में निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों को भी जांच करने की अनुमति देने की बात कही थी।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भारत का औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) फिलहाल एक अन्य निजी डायग्नोस्टिक फर्म ‘बायोम्रीक्स’ को भी लाइसेंस देने पर विचार कर रहा है। इस फर्म ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने की अनुमति मांगी है। अधिकारियों की मंजूरी मिलने में सात दिन लगेंगे। एक बार अनुमोदित होने के बाद वह कोविड19 की पुष्टिकरण वाले परीक्षण कर सकेगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि दो भारतीय डायग्नोस्टिक कंपनियों त्रिवित्रोन हेल्थकेयर और माय लैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने उनके द्वारा विकसित कोरोना वायरस संक्रमण जांच किट को मंजूरी देने का अनुरोध डीसीजीआई से किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 की जांच के इच्छुक निजी क्षेत्र के डायग्नोस्टिक केंद्रों के लिए मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किए और उनसे यह जांच मुफ्त करने का अनुरोध किया।