फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Private bill introduced in Rajya Sabha for reservation for transgender

ट्रांसजेंडर को आरक्षण के लिए राज्यसभा में निजी बिल पेश

Sat, 14 Mar 2020 07:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Mar 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
Private bill introduced in Rajya Sabha for reservation for transgender
transgender(file photo) - फोटो : ani

लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में ट्रांसजेंडर को आरक्षण देने संबंधी कानून समेत नौ निजी सदस्य बिल राज्यसभा में शुक्रवार को पेश किए गए। बीजद सदस्य सस्मित पात्रा ने संसद और राज्य विधानसभाओं में ट्रंासजेंडर को आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन विधेयक 2020 (अनुच्छेद 331 और 333 की प्रतिस्थापना) पेश की ।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने परिवार में महिलाओं से अनाचार और यौन शोषण के अपराध के लिए सजा का प्रावधान वाला एक विधेयक भी पेश किया। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंहवी ने पशुपालन एवं खेती के नियमन संबंधी बिल पेश किया। कांग्रेस की अमी याजनिक ने आपराधिक मामलों में पीड़ित एवं गवाहों को मदद एवं सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कानून बनाने का बिल पेश किया।
विज्ञापन


टीएमसी के शांता छेत्री ने प्राथमिक स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तीसरी भाषा अनिवार्य करने संबंधी विधेयक पेश किया। भाजपा के अमर शंकर साबले ने पिछड़े क्षेत्रों में विकास बोर्ड स्थापित करने का बिल पेश किया। भाजपा सदस्य सरोज पांडे ने भारतीय दंड संहिता (संशोधन) विधेयक, 2020 और बीजद सदस्य अमर पटनायक ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता (संशोधन) विधेयक, 2020 पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed