फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prithviraj Chavan said Those who align with Congress will stay with it those keen to go with BJP can do so

Maharashtra: 'जो कांग्रेस से जुड़े, वे हमारे साथ रहेंगे, जाने वाले जा सकते हैं'; पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान

Wed, 16 Aug 2023 05:13 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Aug 2023 05:13 PM IST
सार

पृथ्वीराज चव्हाण ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे वे उसके साथ रहेंगे और जो लोग भाजपा के साथ जाने के इच्छुक हैं वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन
Prithviraj Chavan said Those who align with Congress will stay with it those keen to go with BJP can do so
Prithviraj Chavan - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में इन दिनों राजनीति जोरों पर है, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार के बीच बैठक चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताऔर पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे वे उसके साथ रहेंगे और जो लोग भाजपा के साथ जाने के इच्छुक हैं वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वीराज चव्हाण बुधवार को कहा कि कांग्रेस आने 2024 के लोकसभा के लिए मजबूती से तैयारी कर रही है क्योंकि हमें भाजपा को हराना है। जब उनसे पूछा गया कि शरद पवार और अजित पवार के बीच पिछले हफ्ते की गुप्त बैठक का असर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तीन-पक्षीय गुट पर पड़ेगा। तो उन्होंने कहा कि संबंधित दलों के नेता जो भी निर्णय लेने की जरूरत होगी वह लेंगे।
विज्ञापन


तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो जाएगी
हालांकि जब उनसे इससे जुड़े कई सवाल किए तो पृथ्वीराज चव्हाण ने एनसीपी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में जो कुछ भी हो रहा है, उस पर पार्टी के नेता टिप्पणी कर सकेंगे। बता दें कि एमवीए में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी का शरद पवार गुट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग हमारे साथ आएंगे वे हमारे साथ रहेंगे। जो लोग भाजपा के साथ जाना चाहते हैं वे ऐसा कर सकते हैं। कोई किसी का हाथ नहीं पकड़ रहा है। तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अजित पवार और शरद पवार की मीटिंग को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हैं इसको हवा देते हुए कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया था कि भाजपा से शरद पवार को कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर मिला है। उन्होंने कहा कि यही ऑफर देने के लिए अजित और शरद के बीच बैठकें हो रही हैं। 


अजित पवार समेत पार्टी के नौ वरिष्ठ नेताओं के महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के बाद पिछले महीने राकांपा में विभाजन हो गया। लेकिन 12 अगस्त को पुणे में एक व्यवसायी के घर पर शरद पवार और अजित पवार के बीच हुई गुप्त बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। एनसीपी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed