फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prithvi 2 missile successfully tested at night, capable of carrying 500 to 1000 kg of war material

पृथ्वी-2 मिसाइल का रात में सफल परीक्षण, 500 से 1000 किलोग्राम युद्ध सामग्री ले जाने में सक्षम

Wed, 04 Dec 2019 11:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 04 Dec 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Prithvi 2 missile successfully tested at night, capable of carrying 500 to 1000 kg of war material
पृथ्वी 2 मिसाइल - फोटो : twitter

भारत ने रात में परमाणु शक्ति से लैस पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के बालासोर में सोमवार रात जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण हुआ। इससे पहले, यहीं पर बीते 20 नवंबर को भी पृथ्वी 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया था। सूत्रों ने बताया कि परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और मिसाइल सभी मानकों पर खरी उतरी।

विज्ञापन


विज्ञापन


ये मिसाइल अपने साथ 500 से 1000 किलोग्राम युद्ध सामग्री ले जा सकती है। इसमें दो लिक्विड प्रोपल्शन इंजन लगे हैं। स्टेट ऑफ द आर्ट मिसाइल की मारक क्षमता करीब 350 किलोमीटर है। मिसाइल में एडवांस गाइडेंस सिस्टम लगा है जो अपने लक्ष्य को आसानी से मार गिरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पृथ्वी मिसाइल 2003 से सेना में है, जो नौ मीटर लंबी है। पृथ्वी डीआरडीओ द्वारा निर्मित पहली मिसाइल है। रात में परीक्षण के लिए मिसाइल का चयन प्रोडक्शन स्टॉक से किया गया था। मिसाइल की लॉन्चिंग कार्यक्रम स्ट्रैटजिक फोर्स कमांड द्वारा किया गया। इसकी हर हरकत पर डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की नजर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed