{"_id":"58e386284f1c1b4a3e5b5fd1","slug":"prisoners-may-get-to-work-in-private-firms-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : जेल के कैदी भी कर सकेंगे निजी कंपनियों में काम, मिलेगा वेतन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : जेल के कैदी भी कर सकेंगे निजी कंपनियों में काम, मिलेगा वेतन
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में जेल विभाग कैदियों को निजी कंपनियों के लिए काम करने की अनुमति देने की योजना बना रहा है। इसके लिए विभाग ने अपनी कंपनी 'Jailinc' को भी लांच करने की योजना बना ली है। इसके लिए विभाग ने कंपनी के कानून विशेषज्ञों और चार्टर्ड एकाउंटेंट के साथ बातचीत भी की है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार जेल मंत्री अब्निमोहन जोरदर ने सोमवार को कहा कि एक समय में 20-25 हजार जेल कैदियों को राज्य में अलग-अलग सुधार गृहों में रहना पड़ता है। राज्य सरकार को इसकी लागत वहन करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की तरफ से इसके लिए ग्रीन सिग्नल मिल जाता है तो यह बड़ा मददगार साबित होगा। जोरदर ने यह भी कहा कि इस पहल के माध्यम से न केवल कैदियों को मासिक वेतन मिलेगा, बल्कि सरकारी खजाने को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
बता दें कि जेल कैदियों का जीवन स्तर बेहतर करने के लिए डांसर आलोकानंद रॉय ने वाल्मीकि प्रतिभा से इस पहल की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा जेल में कैदियों को पेंटिंग, फैशन डिजाइनिंग और मूर्तिकला का नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें कहीं व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन