फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Principal become angry when girl reject his proposal, warn to kill

लड़की ने किया रिजेक्ट तो प्रिंसिपल बोले- मुझसे शादी कर लो! वरना उठा ले जाऊंगा

Mon, 11 Jul 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,
ब्यूरो/ अमर उजाला, Updated Mon, 11 Jul 2016 09:03 AM IST
सार

  • युवती का आरोप, सरेराह बाल पकड़कर की मारपीट
  • छोटी बहन को देखने गए थे प्रिंसिपल, बड़ी पसंद आई
  • पुलिस ने प्रिंसिपल, पिता और भाई के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
Principal become angry when girl reject his proposal, warn to kill
विवाह प्रस्ताव

विस्तार

एक निजी आईटीआई कालेज के प्रिंसिपल नवनीत वर्मा व उनके पिता और भाई के खिलाफ मझोला थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एक मॉल में बतौर एकाउंटेंट करने वाली युवती ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि प्रिंसिपल से उसकी छोटी बहन की शादी की बात चली थी। प्रिंसिपल अपने परिजनों के साथ लड़की देखने आए थे, लेकिन ऐन वक्त पर छोटी बहन को रिजेक्ट करके बड़ी (एकाउंटेंट) से शादी का प्रपोजल रख दिया। एकाउंटेंट ने प्रपोजल रिजेक्ट किया तो उसके साथ सरेराह बाल पकड़कर मारपीट की। 

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र में चिड़िया टोला निवासी युवती का आरोप है कि उसी के मोहल्ले में रहने वाले नवनीत वर्मा पुत्र मुन्नू से उसकी छोटी बहन के रिश्ते की बात चली थी। नवनीत एक निजी आईटीआई कालेज में प्रिंसिपल हैं। जबकि युवती एक मॉल में एकाउंटेंट है। युवती के मां - बाप की मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी दो बहनों के साथ चिड़िया टोला में ही रहती है। युवती का आरोप है कि छोटी बहन के रिश्ते की बात करने के लिए वह सात जुलाई को वह बुद्धि विहार में अपने रिश्ते के दादा के घर बहनों के साथ गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि नवनीत वर्मा भी अपने पिता मुन्नू वर्मा और भाई विक्रांत के साथ के साथ वहां आए थे। मुन्नू वर्मा रेलवे में गार्ड हैं। युवती का आरोप है कि वहां नवनीत ने कहा कि वह उसकी छोटी बहन से नहीं बल्कि उससे (एकाउंटेंट से) शादी करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल के परिवार ने लड़की पर ही लगाया आरोप

Principal become angry when girl reject his proposal, warn to kill

एकाउंटेंट ने प्रिंसिपल के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। महिला एकाउंटेंट का आरोप है कि इस पर प्रिंसिपल ने आपा खो दिया और जोर - जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोप है कि च्वाइस वैंक्वेट हाल के पास आरोपियों ने उसे और उसकी बहनों को रोक लिया और बाल पकड़कर मारपीट की। महिला एकाउंटेंट का आरोप है कि प्रिंसिपल और उसके परिजनों ने धमकी कि यदि वह शादी से इंकार करेगी तो वह उसे उठाकर ले जाएंगे और जान से मार देंगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

वहीं आरोपी प्रिंसिपल के बड़े भाई एडवोकेट विक्रांत वर्मा का कहना है कि लड़की का मेरे छोटे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। लेकिन कुंडली के मेल नहीं खाने की वजह से हमने इस शादी से इंकार कर दिया है। लड़की के दादा - दादी जबरन कोर्ट मैरिज कराने की जिद पर अड़े थे। उस दिन बातचीत के लिए दोनों पक्ष जुटे थे।

उन्होंने बताया कि लड़की मेरे छोटे भाई को जबरन हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने लगी तो मैंने चौराहे पर अपने भाई को ही पीटा था, लड़की को नहीं पीटा। जब मेरे पापा ने छोटे भाई को जायदाद से बेदखल करने की बात कही तो लड़की खुद ही उसे छोड़कर चली गई, बोली जब संपत्ति नहीं है तो तेरा क्या करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed