{"_id":"607839cc8ebc3e8d2b2dd4dc","slug":"prince-philips-funeral-not-only-prinec-harry-other-members-of-the-royal-family-too-will-not-wear-military-uniform-the-queens-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि: हैरी अकेले ही नहीं शाही परिवार को कोई सदस्य नहीं पहनेगा सैन्य वर्दी, महारानी का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि: हैरी अकेले ही नहीं शाही परिवार को कोई सदस्य नहीं पहनेगा सैन्य वर्दी, महारानी का फैसला
Thu, 15 Apr 2021 06:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:34 PM IST
सार
- हैरी ने त्याग दिए हैं खिताब, इसलिए उठा सवाल
- शनिवार को विंडसर कैसल में होगी अंत्येष्टि
विज्ञापन
prince philip
विस्तार
ब्रिटेन की महारानी एजिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार के वक्त शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य सैन्य वर्दी नहीं पहनेंगे। इसके साथ ही वह संभावित स्थिति टल गई है, जिसमें यह सवाल उभरा था कि शाही परिवार के किस सदस्य को यह वर्दी पहनने की इजाजत नहीं होगी?
विज्ञापन
दरसअल, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के इस फैसले का अर्थ है कि प्रिंस हैरी अपने दादा के अंतिम संस्कार में शरीक होने वाले शाही परिवार के एकमात्र ऐसे सदस्य नहीं होंगे, जो सैन्य वर्दी में नहीं होंगे। अब सभी सदस्य सैन्य वर्दी में शरीक नहीं होंगे। प्रिंस फिलिप का नौ अप्रैल को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
विज्ञापन
ब्रिटने के शाही परिवार के सदस्य अक्सर ब्रिटिश सेना, नौसेना और वायुसेना में अपनी मानद भूमिकाओं के आधार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में सैन्य वर्दी पहनते हैं। हैरी ने अपना मानद सैन्य खिताब उस समय खो दिए थे, जब पिछले साल उन्होंने अपना शाही खिताब छोड़ने का फैसला किया था।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में सैन्य ड्यूटी कर चुके हैं हैरी
ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन ने खबर दी है कि प्रोटोकॉल के अनुसार सेना में काम कर चुके हैरी शाही कार्यक्रमों में पदक के साथ सूट पहन सकते हैं। हैरी अफगानिस्तान में सैन्य ड्यूटी कर चुके हैं। प्रिंस हैरी रविवार की रात लॉस एंजिलिस से लंदन पहुंचे। बकिंघम पैलेस ने बताया कि उनकी पत्नी मेघन गर्भवती हैं, इसलिये डॉक्टरों ने उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी है। वह अमेरिका में ही हैं।
अंत्येष्टि में सिर्फ 30 लोग शामिल होंगे
प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार 17 अप्रैल शनिवार को विंडसर कैसल में होने वाला है। कोरोना वायरस प्रतिबंध के कारण इस कार्यक्रम में 30 लोग भाग ले सकते हैं।