फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prince Edward visits India, will campaign for Duke of Edinburgh International Award for three days

UK: भारत की यात्रा पर आए प्रिंस एडवर्ड, तीन दिन तक ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग इंटरनेशनल अवार्ड के लिए करेंगे प्रचार

Sun, 02 Feb 2025 03:11 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 02 Feb 2025 03:11 PM IST
सार

भारत में ब्रिटेन के उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस एडवर्ड भारत यात्रा पर आए हैं। वे ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार को बढ़ावा देने के लिए मुंबई और दिल्ली की यात्रा करेंगे। यह पुरस्कार भारत के युवाओं को दिया जाता है।

विज्ञापन
Prince Edward visits India, will campaign for Duke of Edinburgh International Award for three days
ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस एडवर्ड। - फोटो : एक्स/@UKinIndia

विस्तार

ब्रिटेन के ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस एडवर्ड तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। वे ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग इंटरनेशनल अवार्ड के प्रचार को लेकर मु्ंबई और दिल्ली जाएंगे। इसके जरिये वे युवाओं को आगे बढ़ाने और दुनिया भर में अनौपचारिक शिक्षा के लाभों के बारे में लोगो को जागरूक करेंगे। इसके अलावा वे भारत सरकार के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। इसमें भारत-यूके के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


भारत में ब्रिटेन के उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस एडवर्ड भारत यात्रा पर आए हैं। वे ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार को बढ़ावा देने के लिए मुंबई और दिल्ली की यात्रा करेंगे। यह पुरस्कार भारत के युवाओं को दिया जाता है। यह अनौपचारिक शिक्षा का ऐसा माध्यम है जो युवाओं को दुनिया में अपने सपने पूरे करने में मदद करता है। 1962 से अब तक इस पुरस्कार के जरिये भारत के 325 स्कूलों और 150,000 से अधिक छात्रों की मदद की जा चुकी है।
विज्ञापन


उच्चायोग ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के अलावा प्रिंस एडवर्ड ब्रिटेन और भारत को जोड़ने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसमें भारतीय शिक्षा और व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ चर्चा शामिल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून ने प्रिंस एडवर्ड की भारत यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच जीवंत और स्थायी संबंधों की महत्वपूर्ण याद दिलाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मैं ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का भारत में स्वागत करते हुए प्रसन्न हूं। यह यात्रा हमारे देशों के बीच जीवंत और स्थायी संबंधों की याद दिलाती है। इसमें यूके में 1.7 मिलियन की संख्या में मौजूद भारतीय प्रवासी भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन-भारत साझेदारी दुनिया के कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में मदद कर रही है। आज युवाओं में निवेश करके और यह सुनिश्चित करके कि उन्हें सफल होने के सभी अवसर मिलें, हम बेहतर कल के साझा दृष्टिकोण पर काम कर सकते हैं।

द इंटरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पीपल इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक कपिल भल्ला ने कहा कि हम विश्वभर के युवाओं को प्रेरित करने की प्रतिबद्धता के तहत ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का भारत में स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उनकी यात्रा भारत के युवाओं को उनकी पूर्ण क्षमता का एहसास कराने के लिए और सशक्त बनाने में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के परिवर्तनकारी प्रभाव की पुष्टि करती है। 


प्रिंस एडवर्ड ने आखिरी बार 2018 में भारत का दौरा किया था। किंग चार्ल्स III द्वारा 2023 में ड्यूकडम ऑफ एडिनबर्ग से सम्मानित किए जाने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। भारत की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद वह डचेस ऑफ एडिनबर्ग से मिलने नेपाल जाएंगे।


वहीं देर शाम, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, प्रिंस एडवर्ड ने मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed