{"_id":"59c9f5f54f1c1bce538b46d0","slug":"prime-minister-narendra-modi-wished-ex-pm-manmohan-singh-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन सिंह हुए 85 साल के, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मनमोहन सिंह हुए 85 साल के, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 85वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सुबह-सुबह ट्वीट कर लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की दुआएं देते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) सरकार में 10 साल तक देश का नेतृत्व करने वाले मनमोहन सिंह ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत 1991 में की थी। प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव के मंत्रीमंडल में मनमोहन सिंह वित्तमंत्री थे। यह वही साल है जब देश की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण और निजीकरण के दौर की शुरुआत हो रही थी।
मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह में हुआ था। यूपीए कार्यकाल में मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। डॉ. सिंह 1971 में भारत सरकार में शामिल हुए और वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में जुड़े।
उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। डॉ. सिंह ने अपने लंबे कार्यकाल में सरकार के कई अहम पदों पर सेवाएं दीं। जिनमें वित्त मंत्रालय में सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर, प्रधानमंत्री के सलाहकार रहने के साथ साथ यूजीसी के चेयरमैन का पदभार तक संभाला है।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह 1991 से 1996 के बीच पांच साल के लिए भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और देश को आर्थिक बदलाव दिया। आर्थिक सुधारों की व्यापक नीतियों के लिए आज भी मनमोहन सिंह को दुनियाभर में याद किया जाता है।

Warm birthday wishes to our former Prime Minister, Dr. Manmohan Singh. May he lead a long life filled with good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2017