{"_id":"60a3e7614af66909824da118","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-visit-gujarat-and-diu-tomorrow-to-review-the-situation-damage-due-to-cyclone-tauktae","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरा: पीएम मोदी आज जाएंगे गुजरात और दीव, ताउते तूफान से हुए नुकसान का लेंगे जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दौरा: पीएम मोदी आज जाएंगे गुजरात और दीव, ताउते तूफान से हुए नुकसान का लेंगे जायजा
Wed, 19 May 2021 06:19 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 19 May 2021 06:19 AM IST
सार
महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई राज्यों में ताउते तूफान का कहर जमकर बरपा है। इस तूफान की वजह से कई लोगों की मौत हुई है। वहीं, भारी नुकसान भी हुआ।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
ताउते तूफान ने देश के तटीय इलाकों में काफी तबाही मचाई है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (19 मई) को गुजरात व दीव का दौरा करेंगे। इस दौरान वह ताउते तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। साथ ही, ऊना, दीव, जताराबाद और महुवा का हवाई दौरा भी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली से रवाना होंगे और सीधे भावनगर पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए उना, दीव, जाफराबाद और महुवा इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और नुकसान का जायजा लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक वह अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव दो जिलों (दमन और दीव) से मिलकर बना है। दोनों जिले भारत के पश्चिमी घाट पर लगभग 700 किमी की दूरी पर स्थित हैं। दमन इस केंद्र शासित क्षेत्र का मुख्यालय है। दमन मुख्य भूमि पर स्थित है जबकि दीव एक द्वीप है।
विज्ञापन
चक्रवात ‘ताउते’ से जुड़ी घटनाओं में गुजरात में कम से कम सात लोगों की जान चली गई जबकि इसकी वजह से तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि ताउते अब कमजोर होकर “चक्रवाती तूफान” में तब्दील हो गया है और जैसे-जैसे उत्तर की तरफ बढ़ेगा यह “गहरे दबाव” में बदल जाएगा। चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और करीब 35 तालुका में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
भारी बारिश के कारण अहमदाबाद के कई इलाकों में दिन में घुटनों तक पानी भर गया।