फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi will talk to the fishermen of West Bengal

Mann Ki Baat: 'मन की बात' में बोले प्रधानमंत्री मोदी- भारत के उभार में नारी शक्ति अहम

Sun, 26 Mar 2023 12:17 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 12:17 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से 100वें एपिसोड के लिए सुझाव भी मांगे और लोगों को अंगदान, सौर ऊर्जा और देश में नारी शक्ति के बढ़ते सामर्थ्य पर अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will talk to the fishermen of West Bengal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter/BJP

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अंगदान को लेकर लोगों को जागरुक किया और देश की तरक्की में नारी शक्ति के योगदान की अहमियत बताई। प. बंगाल के तटीय शहर दीघा के मछुआरों में मन की बात कार्यकम के 99वें एपिसोड को लेकर विशेष उत्साह रहा। दरअसल कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी देश ने 12 राज्यों के लोगों से बातचीत की। इसमें प. बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले को भी शामिल किया गया है, दीघा इसी के अंतर्गत आता है। यह समुद्र किनारे बसा एक पर्यटन स्थल है। यहां पर बहुत बड़ी संख्या में मछुआरे रहते हैं।
विज्ञापन


अंगदान के प्रति लोगों को किया जागरुक
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के तहत लोगों को अंगदान के प्रति जागरुक करते हुए 39 दिनों में ही इस दुनिया को छोड़कर जाने वाली अबाबत के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने बताया कि अबाबत एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और उसके माता-पिता ने उसके निधन के बाद उसके अंगदान करने का बड़ा ही साहसिक और प्रेरणादायक फैसला लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अबाबत के माता-पिता से फोन पर बात भी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में अंगदान के प्रति जागरुकता बढ़ रही है। 2013 में हमारे देश में अंगदान के पांच हजार से भी कम मामले थे लेकिन 2022 में यह संख्या बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने अंगदान को बढ़ावा देने के लिए 65 साल से कम आयु की सीमा को भी खत्म करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 'मन की बात' को किया संबोधित, कहा- वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाएं होली
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको पायलट सुरेखा यादव की तारीफ की
प्रधानमंत्री ने कहा आज भारत जो नए सामर्थ्य के साथ उभरकर सामने आ रहा है, उसमें बड़ी  भूमिका हमारी नारी शक्ति की है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान देश में उभरती नारी शक्ति की भी तारीफ की। उन्होंने एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव के बारे में बताया और कहा कि कीर्तिमान स्थापित करते हुए वह वन्देभारत ट्रेन की भी पहली महिला लोको पायलट हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस की डॉक्यूमेंट्री एलिफेंट व्हिसपर्स ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की साइंटिस्ट ज्योतिर्मयी मोहंती की भी तारीफ की और बताया कि उन्हें रसायन और रसायन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में IUPAC का विशेष अवार्ड मिला है। इसी साल भारत की महिला अंडर 19 टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा। साथ ही नगालैंड में दो महिला विधायकों की जीत को भी ऐतिहासिक बताया। 


स्वच्छ ऊर्जा के बारे में बताया
प्रधानमंत्री ने स्वच्छ ऊर्जा के बारे में भी बात की और कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत के स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में की गई तरक्की की चर्चा है। भारत खासकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज लोग सौर ऊर्जा के महत्व को समझ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने काशी तमिल संगमम का भी जिक्र किया और कहा कि इस कार्यक्रम से दोनों क्षेत्रों के सांस्कृतिक संबंधों का उत्सव मनाया गया। 

कश्मीर का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने कश्मीर में कमल ककड़ी के विदेशों में निर्यात करने की उपलब्धि के बारे में भी बताया कि कैसे कश्मीर के 250 किसानों ने मिलकर एक एफपीओ बनाया है और ये किसान कमल के तनों या कमल ककड़ी को विदेशों में निर्यात कर रहे हैं। इससे किसानों की आमदनी बढ़ी है। साथ ही कश्मीर के डोडा जिले के भदरवाह में हो रही फूलों की खेती की तारीफ की और कहा कि इससे केंद्र के एरोमा मिशन को मदद मिली है और किसानों की आय भी बढ़ी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed