फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister narendra modi will lead Yoga Day celebrations in Ranchi

योग दिवस : रांची में प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली में राजनाथ सिंह ने किया आसन

Fri, 21 Jun 2019 01:27 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister narendra modi will lead Yoga Day celebrations in Ranchi
योग दिवस पर पीएम मोदी और सीएम रावत - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत सरकार के शीर्ष पदाधिकारी तथा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता शुक्रवार को देश भर में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां प्रधानमंत्री रांची में विशाल कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लोगों को योग के लिए प्रेरित किया तो वहीं शाह रोहतक में और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा यहां दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भगवा पार्टी के मुख्यालय के सामने स्थित पार्क में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ योग किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके अलावा लोकसभा के नवनिर्वाचित ओम बिरला संसद भवन परिसर में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


21 जून को विश्व भर में मनाए जाने वाले दिन को मनाने के लिए दिल्ली में कई कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच रांची के प्रभात तारा मैदान में सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। रक्षा मंत्री नयी दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी और बड़ी संख्या में लोगों के साथ राजपथ में सुबह-सुबह होने वाले योग सत्र में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में करीब 300 योग सत्र का आयोजन करेगी जिसमें करीब 10 लाख लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 40 बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।” केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर शाहदरा के यमुना क्रीड़ा परिसर में योग सत्र में शामिल होंगे। 

प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा कि दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे अन्य केंद्रीय मंत्रियों में रविशंकर प्रसाद (हौज खास), पीयूष गोयल (लोधी गार्डन), हर्षवर्धन (कुदसिया गार्डन, सिविल लाइन्स), स्मृति ईरानी (दादा देव ग्राउंड, राज नगर), थावर चंद गहलोत (संगम विहार), धर्मेंद्र प्रधान (तालकटोरा गार्डन), रमेश पोखरियाल (बुराड़ी), मुख्तार अब्बास नकवी (रामजस खेल मैदान, पटेल नगर), जितेंद्र सिंह (सत्य पार्क लोधी रोड नारायणा), गिरिराज सिंह (सीआरपीएफ पार्क तिलक नगर), डॉ हर्षवर्धन (कुदेशिया पार्क चांदनी चौक), धर्मेंद्र प्रधान (तालकटोरा गार्डन), पीयूष गोयल (लोधी गार्डन), और अर्जुन मुंडा (लाडो सराय) समेत अन्य शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होंगे। लोकसभा में उत्तर पूर्व दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले तिवारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र घोंडा में योग करेंगे। वहीं निर्मला सीतारमण (यमुना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कर्नाटक) और  जर्नल वीके सिंह (कवि नगर गाजियाबाद) में  मौजूद रहेंगे। 

राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा नीत तीनों नगर निगमों ने भी इस दिन के लिए कार्यक्रमों की योजना बनाई है। उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमएसी) कश्मीरी गेट, आईएसबीटी के पास कुदसिया बाग में जबकि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed