फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi will dedicate the first 9000 HP locomotive engine to the country in Dahod

Gujarat: पीएम 26 को जाएंगे गुजरात, देश के पहले 9000 हॉर्स पावर इलेक्ट्रिक इंजन का करेंगे अनावरण

Wed, 21 May 2025 11:24 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 21 May 2025 11:24 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। इस दौरान वह देश के पहले 9,000 हॉर्स पावर के लोकोमोटिव इंजन का अनावरण करेंगे। साथ ही एक रोडशो और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार के
 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will dedicate the first 9000 HP locomotive engine to the country in Dahod
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पहली बार अपनी मातृभूमि गुजरात की यात्रा पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 26 तथा 27 मई को गांधीनगर, कच्छ व दाहोद; इन तीन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थिति देंगे। वे कच्छ जिला मुख्यालय भुज में मिरजापर रोड पर जनसभा के बाद मातानो मढ आशापुरा मंदिर के दर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि दाहोद में 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से रेलवे प्रोडक्शन यूनिट का निर्माण हुआ है, जिसमें बने 9000 एचपी के प्रथम लोकोमोटिव इंजन का प्रधानमंत्री के करकमलों से लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


रोड शो करेंगे पीएम मोदी
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पीएम मोदी सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद दाहोद, भुज, वडोदरा और गांधीनगर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वडोदरा नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष शीतल मिस्त्री ने बताया कि प्रधानमंत्री का स्वागत करने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्हें बधाई देने के लिए वडोदरा नगर निगम ने हवाई अड्डे के पास एक किलोमीटर लंबे रोड शो की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी हवाई अड्डे पर करीब 15 मिनट रुकेंगे और दाहोद जिले में अपने मुख्य कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। दाहोद में प्रधानमंत्री रेलवे लोकोमोटिव विनिर्माण इकाई का दौरा करेंगे और वहां निर्मित देश के पहले 9,000 हॉर्स पावर लोकोमोटिव इंजन का अनावरण करेंगे। इस इकाई की स्थापना 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से की गई है। पीपीपी मॉडल के तहत स्थापित दाहोद रेलवे कारखाना अगले 10 वर्षों में 1,200 इंजन का उत्पादन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इंजनों की एक प्रमुख विशेषता यह है कि ये 4,600 टन तक का माल ढोने में सक्षम हैं। लोकोमोटिव इंजन में एयर कंडीशनिंग और ड्राइवरों के लिए शौचालय की सुविधा होगी। इसके अलावा, सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक उन्नत कवर प्रणाली स्थापित की गई है। 9,000 एचपी, 6-एक्सल इलेक्ट्रिक इंजन की औसत गति 75 किमी प्रति घंटा होगी।

ये भी पढ़ें:  Maharashtra: शिवसेना UBT बोली- उद्धव गठबंधन के लिए तैयार, उम्मीद है राज्य के हित में फैसला लेंगे राज ठाकरे

एक बयान में कहा गया कि फैक्टरी से प्रधानमंत्री दाहोद जिले के खारोद गांव के निकट एक खुले मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे। दाहोद से प्रधानमंत्री कच्छ जिले की यात्रा करेंगे और भुज शहर के निकट मिर्जापुर रोड पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में वह कच्छ के लखपत तालुका में माता नो मध स्थित प्रतिष्ठित माता आशापुरा मंदिर के दर्शन करेंगे। वह शाम तक राज्य की राजधानी गांधीनगर पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। 27 मई को प्रधानमंत्री नई दिल्ली रवाना होने से पहले गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed