Tamil Nadu: PM बोले- देश का भविष्य युवाओं की 'कैन डू' पीढ़ी के हाथों में, स्नातक करने वाले युवाओं दिया संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उनका स्वागत किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीग्राम में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। वे उन्होंने गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets the crowd gathered to welcome him in Gandhigram, Tamil Nadu
विज्ञापन
He will address the 36th Convocation ceremony of Gandhigram Rural Institute here.
(Source: DD) pic.twitter.com/piIVY1gAml — ANI (@ANI) November 11, 2022
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi presents an honorary doctorate to music maestro Ilayaraja at the 36th Convocation Ceremony of Gandhigram Rural Institute, Dindigul.
— ANI (@ANI) November 11, 2022
Chief Minister MK Stalin, Governor RN Ravi, and others present at the ceremony. pic.twitter.com/WLtVYpuA4n
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आज उन सभी महान बुद्धिजीवियों को बधाई देता हूं जिन्होंने आज अपना पाठ्यक्रम पूरा किया है और साथ ही उनके माता-पिता भी जिनके बलिदानों ने आखिरकार इसे संभव बनाया है। गांधीग्राम का उद्घाटन स्वयं महात्मा गांधी ने किया था। ग्रामीण विकास के उनके विचारों की भावना को यहां देखा जा सकता है। गांधीवादी मूल्य तेजी से प्रासंगिक होते जा रहे हैं। चाहे वह संघर्ष को समाप्त करने के बारे में हो या जलवायु संकट के बारे में, महात्मा गांधी के विचारों में आज की कई चुनौतियों का जवाब है।
गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रेरित होकर हम आत्मानिर्भर भारत की दिशा में काम कर रहे हैं। महात्मा गांधी चाहते थे कि गांवों का विकास हो। साथ ही वे चाहते थे कि ग्रामीण जीवन के मूल्यों का संरक्षण किया जाए।
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच असमानता बनी रही। लेकिन आज देश इसे सुधार रहा है। खादी महात्मा गांधी के दिल के बहुत करीब रही और आज यह काफी लोकप्रिय हो गया है। पिछले 8 वर्षों में खादी की बिक्री में 300 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांधी जी के लिए उचित स्वच्छता सुनिश्चित करना एक चिंता थी। इस दिशा में हमारी सरकार ने पूर्ण ग्रामीण स्वच्छता कवरेज, 6 करोड़ से अधिक नल के पानी के कनेक्शन और 2.5 करोड़ से अधिक बिजली कनेक्शन प्रदान किए। भारत का भविष्य युवाओं की 'कैन डू' पीढ़ी के हाथों में है। आज स्नातक करने वाले युवाओं को मेरा संदेश है कि आप नए भारत के निर्माता हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को विशाखापत्तनम पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान वह 15,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली केंद्रीय परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री निर्धारित कार्यक्रम से करीब 40 मिनट विलंब से यहां पहुंचे क्योंकि बारिश के कारण तमिलनाडु से उनकी उड़ान रवाना होने में देर हो गई। प्रधानमंत्री के यहां नौसेना हवाई अड्डा आईएनएस डेगा पहुंचने पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, केंद्रीय रेलवे एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्वी नौसेना कमान प्रमुख वाइस एडमिरल विश्वजीत दासगुप्ता और अन्य ने उनका स्वागत किया।