फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime minister Narendra Modi varanasi visit live update

पाकिस्तान की तरह भ्रष्टाचारियों की ढाल बन रहा विपक्षः मोदी

Fri, 23 Dec 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
Prime minister Narendra Modi varanasi visit live update
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस दौरान वह संस्कृति महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कला का सम्मान होते रहना चाहिए। कला इंसान को रोबोट बनने से बचाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, खासकर कांग्रेस उनके निशाने पर रही। संसद न चलने देने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए मोदी ने उसकी तुलना पाकिस्तान से कर दी। कहा, पाकिस्तान जिस तरह आतंकियों का संरक्षण करता है उसी तरह विपक्ष नोटबंदी के मुद्दे पर भ्रष्टाचारियों के पक्ष में खड़ा हो गया है। जानिए और क्या-क्या बोले मोदी-
विज्ञापन


राहुल गांधी पर किया तंज
> राहुल गांधी का नाम लिए बगैर नरेंद्र मोदी ने कहा, वे आजकल भाषण सीख रहे हैं। 
> वह बोलना शुरू किए तो भूकंप की संभावना खत्म हो गई।
> एक युवा नेता हैं। अभी भाषण सीख रहे हैं। जबसे उन्होंने भाषण सीखा है, मेरी खुशी का कोई पार नहीं है।
 > 2009 तक पता ही चलता था कि इस पैकेट के अंदर क्या है। अब पता चल रहा है।
> अब पता चल रहा है कि कालाधन ही नहीं कुछ लोगों के पास काला मन भी है। मनमोहन सिंह पर किया कमेंट
> नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी कमेंट किया।
> उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह 1970 से देश की अर्थव्यवस्था की कोर टीम के सदस्य रहे हैं।
> वह ऐसा कैसे कह सकते हैं कि जिस देश में 50 फीसदी जनता गरीब है, वहां टेक्नॉलजी की बात कैसे हो सकती है।
> वह मुझे बताएं कि अपना रिपोर्ट कार्ड दे रहे हैं या मेरा। 
> वे पूर्व प्रधानमंत्री हैं और हम उनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं।

21 सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास
> वाराणसी में  21 सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करने आया हूं।
> इससे पहले कैंसर के इलाज के लिए लोग मुंबई और दूसरे जगह जाते थे।
> ज्यादात मरीज उत्तर भारत के रहने वाले होते थे, उनके लिए राष्ट्रीय स्तर का कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाने का निर्णय लिया गया।
> इस इंस्टीट्यूट का देखभाल सरकार करेगी जिसका शिलान्यास करने आया हूं।
> जन औषधी का काम भी जारी।
> इससे यूपी, बिहार और झारखंड को फायदा होगा।
> गरीबों को सस्ती और सही दवा देनी है।

नोटबंदी पर किया कमेंट

Prime minister Narendra Modi varanasi visit live update
नरेंद्र मोदी

> देश में बड़ा सफाई अभियान चल रहा है।
> महसूस कर रहे होंगी की कैसी गंध है।
> काशी का आशीर्वाद है कि मैंने गंदगी साफ करने का बीड़ा उठाया है।
> कुछ लोग कहते हैं कि मोदी ने इतना बड़ा निर्णय ले लिया, लेकिन उनको अनुमान नहीं था।
> मैं एक चीज का अनुमान नहीं कर पाया।
> मैंने नहीं सोचा था कि देश के कुछ राजनेता और राजनैतिक दल हिम्मते के साथ बेईमानों केे साथ खड़े हो जाएंगे। ये मैने सोचा नहीं था।

कुछ नेता कालेधन वालों को सपोर्ट कर रहे हैं
पाकिस्तान को घुसपैठियों को देश में भेजना होता है तो क्या करता है, सीमा पर फायरिंग शुरू कर देता है।
इन दिनों कुछ नेता कालेधन वालों को भेजने के लिए पीछ से धकेल रहे हैं। संसद में भी आपने देखा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed