{"_id":"5e8ddd028ebc3e6fd63f5097","slug":"prime-minister-narendra-modi-urges-people-to-download-aarogya-setu-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने देशवासियों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा, कोरोना से लड़ने में बताया अहम कदम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने देशवासियों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा, कोरोना से लड़ने में बताया अहम कदम
Wed, 08 Apr 2020 07:47 PM IST
अमित कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 08 Apr 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने मोबाइल में 'आरोग्य सेतु' (Aarogya Setu) एप को डाउनलोड करें। पीएम मोदी ने कहा कि COVID-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'तकनीक की मदद से यह हमें अहम जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस एप को जितने ज्यादा से ज्यादा लोग इस्तेमाल करेंगे, यह उतना ही प्रभावी बनेगा।' प्रधानमंत्री ने इस एप का लिंक भी साझा किया ताकि लोग इसे डाउनलोड कर सकें।
विज्ञापन
Aarogya Setu is an important step in our fight against COVID-19. By leveraging technology, it provides important information. As more and more people use it, it’s effectiveness will increase. I urge you all to download it.https://t.co/VaiPIjhxM2https://t.co/8Irj6ApmOQ pic.twitter.com/L91vaLlCCq
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2020
केंद्र सरकार ने 2 अप्रैल को एक मोबाइल एप लॉन्च किया था, जिससे लोगों को कोरोना वायरस के खतरे को भांपने में मदद मिलेगी। आसपास संक्रमण का खतरा होने पर इस एप के जरिए प्रशासन के पास अलर्ट भी जाएगा। अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के पास होंगे तो यह प्रशासन को इसकी सूचना दे देगा।