{"_id":"66ebbb02b19fbe48e8035128","slug":"prime-minister-narendra-modi-urges-people-to-bid-for-mementoes-given-to-him-news-in-hindi-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'प्रधानमंत्री के रूप में मिले स्मृति चिह्नों की नीलामी में हिस्सा लें', पीएम मोदी ने लोगों से की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: 'प्रधानमंत्री के रूप में मिले स्मृति चिह्नों की नीलामी में हिस्सा लें', पीएम मोदी ने लोगों से की अपील
Thu, 19 Sep 2024 11:17 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:17 AM IST
सार
पीएम मोदी को मिलने वाले उपहारों और स्मृति चिह्नों में पैरालंपिक पदक विजेताओं के जूते और अन्य वस्तुओं से लेकर राम मंदिर की प्रतिकृति और चांदी की एक वीणा शामिल है। नीलामी के लिए रखी जानी वाली इन वस्तुओं का कुल आधार मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक साल में मिले उपहारों और स्मृति चिह्नों की नीलामी में लोगों को हिस्सा लेने का आग्रह किया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि इस नीलामी से मिलने वाली धनराशि का उपयोग नमामि गंगे (राष्ट्रीय गंगा कोष) पहल में किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए लोगों से नीलामी में बोली लगाने का अनुरोध किया।
एक्स पर पीएम मोदी ने कहा, "हर साल, सार्वजनिक कार्यक्रमों में मिलने वाले उपहारों की मैं नीलामी करता हूं। नीलामी में मिलने वाली धनराधि का उपयोग नमामि गंगे पहल में किया जाएगा। आपको जिन चीजों में दिलचस्पी है उसमें आप बोली लगा सकते हैं।" बता दें कि पीएम मोदी ने यह परंपरा तब शुरू की थी, जब वे मुख्यमंत्री थे। उन्हें जो उपहार मिलते हैं उन्हें नीलामी के माध्यम से लोगों को वापस कर दिया जाता है और उससे अर्जित धन का इस्तेमाल गंगा नदी की सफाई जैसे नेक कार्य के लिए किया जाता है। ऐसी नीलामी छठी बार आयोजित की जा रही है, और इसके माध्यम से जुटाई गई धनराशि राष्ट्रीय गंगा कोष में दान की जाएगी।
नीलामी में 600 वस्तुएं शामिल
पीएम मोदी को मिलने वाले उपहारों और स्मृति चिह्नों में पैरालंपिक पदक विजेताओं के जूते और अन्य वस्तुओं से लेकर राम मंदिर की प्रतिकृति और चांदी की एक वीणा शामिल है। नीलामी के लिए रखी जानी वाली इन वस्तुओं का कुल आधार मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री मोदी को पिछले एक साल में तोहफे में मिली करीब 600 वस्तुएं नीलाम की जा रही है। जिन वस्तुओं का आधार मूल्य सबसे ज्यादा रखा गया है, उनमें पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता नित्या श्री सिवन और सुकांत कदम के बैडमिंटन रैकेट के अलावा रजत पदक विजेता योगेश खातुनिया का ‘डिस्कस’ शामिल है। इनका आधार मूल्य 5.50 लाख रुपये के आसपास तय किया गया है। सबसे कम आधार मूल्य वाले उपहार में सूती अंगवस्त्रम, टोपी और शॉल शामिल हैं, जिनकी कीमत 600 रुपये रखी गई है। नीलामी पीएम मोदी के जन्मदिन यानी की 17 सितंबर को शुरू हुई और यह दो अक्तूबर को समाप्त होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन