{"_id":"5d6743158ebc3e014c4b4116","slug":"prime-minister-narendra-modi-to-visit-russia-next-month-jaishankar-reviews-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह रूस का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जयशंकर ने की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगले माह रूस का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जयशंकर ने की तैयारियों की समीक्षा
Thu, 29 Aug 2019 09:57 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,मास्को/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,मास्को/नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 29 Aug 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अगले सप्ताह यहां होने वाली यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मसलों पर बातचीत की।
विज्ञापन
पत्रकारों को संयुक्त तौर पर संबोधित करते हुए लावरोव ने कहा कि यूरोएशियन इकोनॉमिक यूनियन और भारत के बीच मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने पर बातचीत अब पूरी हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत और व्लादीवोस्तोक में चार से छह सितम्बर को होने वाली पांचवी ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम की तैयारियों का जायजा लिया गया। इसमें मोदी मुख्य अतिथि होंगे। 2015 में बने इस यूनियन में पांच देश आर्मेनिया, बेलारूस, कजाखस्तान, खिर्गीज गणराज्य और रूस शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत में रूसी राजदूत निकोले कुदाशेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार से पांच सितंबर को रूस की यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करेगी, क्योंकि दोनों पक्षों का उद्देश्य रक्षा, व्यापार, असैन्य परमाणु ऊर्जा सहित ढेरों क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना होगा।
जम्मू और कश्मीर की स्थिति पर, राजदूत ने कहा कि रूस संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जे के हटाने पर भारत की स्थिति का दृढ़ता से समर्थन कर रहा है और नई दिल्ली और इस्लामाबाद को शिमला समझौते और लाहौर घोषणा पर आधारित द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से सभी मुद्दों को हल करना चाहिए।
रूस में, प्रधानमंत्री मोदी व्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच में भाग लेंगे और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन करेंगे।