{"_id":"65d9e8188bb2466e8b0a5bab","slug":"prime-minister-narendra-modi-to-lay-foundation-stone-for-redevelopment-of-28-stations-in-three-states-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी 26 फरवरी को रखेंगे 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला, वर्चुअल होगा कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: पीएम मोदी 26 फरवरी को रखेंगे 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला, वर्चुअल होगा कार्यक्रम
Sat, 24 Feb 2024 06:31 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 24 Feb 2024 06:31 PM IST
सार
पीएम मोदी 26 फरवरी को 550 अमृत भारत स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। पूर्वी रेलवे महाप्रबंधक मिलिंद के. देउस्कर ने बताया कि 28 स्टेशनों में से 17 पश्चिम बंगाल, झारखंड में सात और चार बिहार के स्टेशन शामिल है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। साथ ही पीएम मोदी 550 अमृत भारत स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। पूर्वी रेलवे महाप्रबंधक मिलिंद के. देउस्कर ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।
पूर्वी रेलवे महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने बताया कि पूरा कार्यक्रम वर्चुअल मोड पर होगा। उन्होंने बताया कि 28 स्टेशनों में से 17 पश्चिम बंगाल, झारखंड में सात और चार बिहार के स्टेशन शामिल है। देउस्कर ने आगा बताया कि पश्चिम बंगाल के बैंडेल को 307 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर एक विश्व स्तरीय स्टेशन में बदलने के लिए पुनर्विकास कार्य के साथ वित्त का सबसे बड़ा हिस्सा प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से रेलवे द्वारा वित्त पोषित हैं। पूर्वी रेलवे ने हाल ही में 11 अंडरपास का निर्माण भी पूरा किया है। इसके अलावा 123.52 करोड़ रुपये की लागत से 22 और अंडरपास का निर्माण किया जाएगा।