देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पीएम मोदी के चेहरे का होगा इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अब तक भारत सरकार ने किसी लोकप्रिय हस्ती को ब्रांड ऐम्बैसडर बनाया है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए अब उन्हें भारतीय पर्यटन का चेहरा बनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब शॉर्ट फिल्म्स और ब्रोशर पर भारतीय पर्यटन का चेहरा होंगे। सरकार दावा कर रही है कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रभार संभालने के बाद से, उन्होंने जिन देशों की यात्राएं की हैं उन देशों से भारत में पर्यटन के लिए आने वाले लोगों में बढ़ोतरी हुई है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने बताया प्रधानमंत्री पूरे देश के ऐम्बैसडर हैं और वह जहां भी गए उन्होंने देश की छवि सुधारने में महत्वपर्ण निभाई है। इसलिए भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम प्रधानमंत्री के चेहरे का इस्तेमाल करेंगे।
अधिकारियों के अनुसार, 'फिल्म अंतर्राष्ट्रीय मार्केट के लिए बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री फिल्म में ऐतिहासिक विविधता और भारत में पर्यटन की संभावनाओं के बारे में बताएगें। विदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण में एनआरआई से भारत आने पर अपने साथ एक विदेशी को साथ लाने के लिए कहा था। यह बात ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन में मुख्य रहेगी। भारत में प्रसार के लिए ब्रोशर तैयार किए जाएंगे और इसमें प्रधानमंत्री का चेहरा कवर पर रहेगा।'
पर्यटन में 5 से 20 प्रतिशत के बीच बढ़ोतरी हुई
पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,'पिछले कुछ महीनों के दौरान बॉलीवुड से किसी चेहरे को अतुल्य भारत कैम्पेन का चेहरा बनाने के लिए रिसर्च की गई थी। लेकिन आंकड़ों से पता चला कि जिन देशों की प्रधानमंत्री मोदी ने यात्राएं की हैं वहां से भारत में पर्यटन के लिए आने वालों में 5 से 20 प्रतिशत के बीच बढ़ोतरी हुई। इसलिए प्रचार सामग्री पर प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा उपयोग करने का फैसला किया गया।'
प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता ने पर्यटन मंत्रालय को अपने अतुल्य भारत कैम्पेन के लिए किसी ब्रांड एम्बैसडर की तलाश करने के विचार को छोड़ने के लिए प्रेरित किया।
अतुल्य भारत कैम्पेन 2002 में शुरू किया गया था और आमिर खान इसके 2008 तक ब्रांड एम्बैसडर रहे। रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस जर्नलिज्म अवार्ड में भारत में असिष्णुता पर दिए बयान के बाद इस साल जनवरी में उनके अनुबंध की समय सीमा समाप्त होने बाद उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया।
एक अधिकारी ने कहा,'कुछ महीने पहले तक अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा के नाम की चर्चा थी। लेकिन अमिताभ का पनामा पेपर्स में आने के बाद मंत्रालय ने सावधानी बरतना बेहतर समझा।