फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi to address webinar on the positive impact of Union Budget 2022 on water and sanitation

बजट: पीएम मोदी आज करेंगे वेबिनार को संबोधित, हर घर जल योजना के तहत पानी और स्वच्छता को लेकर करेंगे चर्चा

Wed, 23 Mar 2022 02:52 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 23 Mar 2022 02:52 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय बजट 2022-23 के कार्यान्वयन को लेकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसे जल मंत्रालय आयोजित कर रहा है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to address webinar on the positive impact of Union Budget 2022 on water and sanitation
पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय बजट 2022-23 के कार्यान्वयन को लेकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसे जल शक्ति मंत्रालय आयोजित कर रहा है। प्रधानमंत्री इस वेबिनॉर में वर्चुअली संबोधन भी देंगे। इस दौरान वे 'हर घर जल' योजना के तहत पानी और स्वच्छता के सकारात्मक प्रभाव को लेकर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्रालय ने कहा कि वेबिनार की यह श्रृंखला कार्यक्रम के तहत जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा और संवाद के नए अभ्यास का एक हिस्सा है। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और बिश्वेश्वर टुडू के साथ WASH के प्रमुख हितधारक, यूएन एजेंसी और डोमेन के तकनीकी विशेषज्ञ भी अपने संबोधन देंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में कई सत्र होंगे। जिसमें ग्रामीण घरों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के द्वारा बनाए गए बजट और प्रभाव पर अपने विचार साझा किए जाएंगे। विशेषज्ञों के अलावा इसमें हितधारकों को प्रशिक्षित करने के लिए जल जीवन मिशन द्वारा पैनल में शामिल प्रमुख संसाधन केंद्रों (केआरसी) के लोग जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन में सुधार के लिए अपने सुझाव देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंत्रालय ने कहा जानकारी दी थी कि 100 जिले, 1,144 ब्लॉक, 66,647 ग्राम पंचायत और 1,37,642 गांव के 'हर घर में जल पहुंचाया गया है। 30 महीने की छोटी सी अवधि में देश के 9 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल के पानी का कनेक्शन दिया गया है।


तीन राज्यों - गोवा, तेलंगाना और हरियाणा और तीन केंद्र शासित प्रदेशों - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव और पुडुचेरी के लोगों को 100 प्रतिशत नल का पानी उपलब्ध कराया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed