फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi speaks in the Rajya Sabha for reply to motion of thanks

पीएम ने कांग्रेस पर उसी के तीर से साधा निशाना

Wed, 09 Mar 2016 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 06:45 PM IST
सार

  • फिर किया कांग्रेस नेताओं को उद्धरित
  • मीडिया पर भी किया कटाक्ष
  • मनमोहन सिंह को बताया बड़ा अर्थशास्त्री

विज्ञापन
 Prime Minister Narendra Modi speaks in the Rajya Sabha for reply to motion of thanks
- फोटो : PTI

विस्तार

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान फिर से कांग्रेस नेताओं को उद्धरित करते हुए कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने स्वच्छता अभियान पर जहां एक ओर मीडिया की बड़ाई की वहीं कुछ खबरों पर कटाक्ष किया।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस की चर्चा करते हुए कहा कि 'कभी-कभी ऐसा लगता है कि कांग्रेस को कोई ऐसा वरदान मिला है। वरदान इस अर्थ में कि अगर हम कांग्रेस की आलोचना के तो आपने मीडिया में देखा होगा 'विपक्ष पर हमला, कभी ये नहीं आता कि कांग्रेस पर हमला। हम अगर शरद जी, मायावती जी के खिलाफ कुछ कहें तो आएगा बसपा पर हमला। लेकिन कांग्रेस एक ऐसी है कि जब भी हमला हो तो 'विपक्ष पर हमला'। कांग्रेस को कभी बदनामी नहीं मिलती।'
विज्ञापन


दरअसल पीएम मोदी की मीडिया के इस प्रतिक्रिया को बीते बुधवार को मीडिया की सुर्खियों को माना जा रहा है, जिसमें पीएम द्वारा पूर्व प्रधानमंत्रियों का उद्धरण देते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर उसी के तीर से किया हमला

 Prime Minister Narendra Modi speaks in the Rajya Sabha for reply to motion of thanks

मीडिया पर प्रतिक्रिया देने के बाद कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उद्धिरत करते हुए कहा कि 'दुनिया में दो तरह के लोग हैं। एक कार्य करने वाले और दूसरे दो उसका श्रेय लेते हैं। आप इनमें से पहले तरह के व्यक्ति बनने का प्रयास करें क्योंकि इस में कंपटीशन बहुत कम है, ये बात इंदिरा जी ने कही थी।'

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पीएम मोदी ने सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री को ही नहीं उद्धरित किया बल्कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की एक रिकॉर्डिंग का जिक्र करते हुए कहा कि 'मैं गुलाम नबी आजाद का शुक्रगुजार हूं कि वो उन लोगों का रिकार्ड लाए जिनके जन धन खाता के अंतर्गत खाते नहीं खुले हैं। इस दौरान उन्होंने माइक्रोस्कोप की तरह काम किया। अच्छा तो तब होता जब सत्ता में थे तो दूरबीन लेकर भी काम कर लेते।'

उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उनकी तरह अर्थशास्त्री नहीं हूं , लेकिन मैंने गरीबी को करीब से देखा है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे पास बड़ा ज्ञान तो नहीं है लेकिन काम कर रहे हैं तो नतीजा सही मिलेगा।

तब कांग्रेस ने दिया था जवाब

 Prime Minister Narendra Modi speaks in the Rajya Sabha for reply to motion of thanks

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने बीते मंगलावर को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को उद्धरित करते हुए कांग्रेस पर खासा हमला किया था।

पीएम मोदी द्वारा उद्धरित किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी के एक कोट पर कांग्रेस ने अपने ट्विटर से जवाब देते हुए कहा था कि 'मोदी जी अच्छा होता ये ज्ञान आप अपने लोगों को पहले ही देते।' पीएम मोदी ने लोक सभा में पूर्व पीएम राजीव गांधी को कोट करते हुए सदन को चलने देने और अहम विधेयकों को पास कराने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed