फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi said commitment to social justice is reaching the people of Jammu and Kashmir

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, जम्मू-कश्मीर के लोगों तक पहुंच रही सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता

Sun, 11 Feb 2024 06:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 11 Feb 2024 06:14 AM IST
सार

महात्मा गांधी की ओर से 1930 में शुरू किए गए नमक सत्याग्रह और स्वदेशी आंदोलन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये घटनाएं इसकी शुरुआत के समय महत्वहीन हो सकती थीं, लेकिन उन्होंने अगले 25 वर्षों के लिए नींव तैयार की, जिससे 1947 में भारत की आजादी हुई।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi said commitment to social justice is reaching the people of Jammu and Kashmir
PM Narendra Modi - फोटो : Social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से संविधान का पूरा वैभव प्रकट हुआ है। इससे संविधान निर्माताओं को खुशी हुई होगी। आज सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता जम्मू-कश्मीर के लोगों तक पहुंच रही है। पीएम मोदी ने 17वीं लोकसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन यह बात कही। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि अगले 25 वर्षों के महत्व पर जोर डालते हुए कहा कि देश ने अपने सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है। महात्मा गांधी की ओर से 1930 में शुरू किए गए नमक सत्याग्रह और स्वदेशी आंदोलन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये घटनाएं इसकी शुरुआत के समय महत्वहीन हो सकती थीं, लेकिन उन्होंने अगले 25 वर्षों के लिए नींव तैयार की, जिससे 1947 में भारत की आजादी हुई। ऐसी ही भावना इस समय महसूस की जा सकती है, जहां हर व्यक्ति ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। पीएम ने मानवता पर आई सदी की सबसे बड़ी आपदा कोरोना महामारी का जिक्र किया। उन्होंने सांसद निधि को छोड़ने व महामारी के दौरान अपने वेतन में 30% की कटौती के लिए भी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने सदस्यों के लिए सब्सिडी वाली कैंटीन सुविधाओं को हटाने के लिए भी लोकसभा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया, जिस पर लोगों की प्रतिकूल टिप्पणियों आती थीं।

विज्ञापन

बिरला की तारीफ...चाहें कुछ भी हो आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रही
स्पीकर ओम बिरला की भूमिका की सराहना करते हुए मोदी ने कहा, चाहे कुछ भी हो जाए, आपके (बिड़ला) चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। आपने इस सदन का निष्पक्ष तरीके से नेतृत्व किया और मैं इसके लिए आपकी सराहना करता हूं। कई बार गुस्से और आरोप-प्रत्यारोप का दौर आया, लेकिन आपने इन स्थितियों को धैर्य के साथ संभाला और सदन को समझदारी से चलाया। मोदी ने कहा, कोरोना महामारी में भी बिरला ने सुनिश्चित किया कि संसदीय कार्य बाधित न हो। पहले भी नए भवन की जरूरत की बात होती थी लेकिन 17वीं लोकसभा के दौरान स्पीकर के फैसले ने इसे हकीकत बना दिया। उन्होंने अध्यक्ष की ओर से पेश की गई पेपरलेस संसद और डिजिटल प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed