फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi played many musical instruments in the program organized on the occasion of Rongali Bihu

रोंगाली बिहू: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाद्य यंत्रों पर आजमाया हाथ, देखें वीडियो

Sat, 23 Apr 2022 09:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 23 Apr 2022 09:21 PM IST
सार

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कई संगीत वाद्ययंत्रों पर हाथ आजमाया। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi played many musical instruments in the program organized on the occasion of Rongali Bihu
पीएम मोदी ने बजाया वाद्ययंत्र - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के आवास पर रोंगाली बिहू के अवसर पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कई संगीत वाद्ययंत्रों पर हाथ आजमाया। 

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने एक घंटे से अधिक समय तक असम के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बिहू नृत्य और लोक नृत्य और अन्य कार्यक्रमों का आनंद लिया। इतना ही नहीं उन्होंने कलाकारों और अन्य मेहमानों से भी बातचीत की। रोंगाली बिहू असम के नए साल के मौके पर 14 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन


सोनोवाल ने समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की और कहा कि यह असम के लोगों और उनकी संस्कृति के लिए उनके प्यार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैं बिहू समारोह में उनकी उपस्थिति और उनके आशीर्वाद के लिए प्रधानमंत्री का आभारी हूं। पिछले आठ वर्षों में, असम और पूर्वोत्तर के समग्र विकास के लिए उन्होंने अभूतपूर्व पहल की हैं।कार्यक्रम में शामिल होने वालों में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, नागेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पीएम मोदी जम्मू में 20,000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंच रहे हैं। अनुच्छेद-370 हटाए जाने और प्रदेश को दो केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के बाद वह राज्य में पहली सार्वजनिक रैली करेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देशभर की ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही 20,000 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजना का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। इसमें बनिहाल-काजीगुंड रोड टनल, सांबा के पल्ली में 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन और 850 मेगावाट रातले और 540 मेगावाट क्वार हाइड्रो परियोजना की आधारशिला रखना शामिल है।



मुंबई में पहले लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित होंगे प्रधानमंत्री 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से दिए जाने वाले पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित होंगे। प्रधानमंत्री पहले व्यक्ति हैं जिन्हें स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की याद में यह पुरस्कार दिया जाएगा। दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रतिष्ठान पुणे, मंगेशकर परिवार द्वारा स्थापित एक पंजीकृत सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट है। प्रतिष्ठान की ओर से बीते 32 वर्षों से कला, संगीत, नाटक, चिकित्सा पेशेवरों और समाजिक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोगों को पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष प्रतिष्ठान ने लता मंगेशकर की स्मृति में 24 अप्रैल को पहला पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया जाएगा। इस दिन मास्टर दीनानाथ मंगेशकर का 80वां स्मृति दिवस है, इसलिए उनके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Koo App

PM Narendra Modi attends a programme on the occasion of #RongaliBihu at the residence of Union Minister @sarbanandsonwal in New Delhi. PM Modi played Assamese Dholak and many other instruments related to the biggest festival of Assam.

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 23 Apr 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed