फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi meeting with stakeholders from Banks and Non Banking Financial Companies

बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के हितधारकों के साथ पीएम मोदी की बैठक कल

Tue, 28 Jul 2020 06:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Jul 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi meeting with stakeholders from Banks and Non Banking Financial Companies
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार की शाम को बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के हितधारकों साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में बताया कि बैठक में भविष्य के रोडमैप को लेकर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।  

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि, प्रधानमंत्री की इस बैठक के दौरान क्रेडिट उत्पादों व डिलीवरी के कुशल मॉडलों, तकनीकी के माध्यम से वित्तीय सशक्तिकरण और वित्तीय सेक्टर की स्थिरता के लिए विवेकपूर्ण अभ्यास जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वित्त मंत्रालय ने बीते दिनों ही आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत एनबीएफसी और एचएफसी (हाउसिंग फाइनेंस कंपनी) के लिए घोषित की गई 30 हजार करोड़ रुपये की विशेष तरलता योजना के तहत पांच प्रस्तावों के लिए 3090 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी थी।


पूरी दुनिया इस समय कोरोना संकट से जूझ रही है। जिसकी वजह से दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों और एनबीएफसी को वित्तीय संकट से निपटने के लिए सक्रिय आधार पर पूंजी जुटाने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed