फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi mann ki baat speech today live updates coronavirus covid 19 news in hindi

PM Modi Mann Ki Baat Live: पीएम आज करेंगे 'मन की बात', कोरोना वायरस पर होगी केंद्रित

Sun, 29 Mar 2020 09:36 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 29 Mar 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
pm modi mann ki baat speech today live updates coronavirus covid 19 news in hindi
पीएम मोदी मन की बात - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह इस रविवार यानि आज मन की बात करेंगे। लेकिन इस बार यह वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर केंद्रित होगी। इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा है कि मन की बात के नए एपिसोड को कोरोना वायरस महामारी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने लिखा कि कल पूर्वाह्न 11 बजे सुनिए। कल के एपिसोड में कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालात पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' हर माह के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। इसमें प्रधानमंत्री ताजा मामलों पर अपनी बात रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं पीएम-केयर्स फंड बनाने का एलान

बता दें कि इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए देशवासियों से मदद की अपील की थी। कोरोना से जंग में सरकार की सहायता के लिए उन्होंने पीएम-केयर्स फंड बनाए जाने का एलान किया था। इसमें हर व्यक्ति अपनी इच्छानुसार योगदान कर सकता है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कि देशभर से लोगों ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है। इस भावना का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री सिटीजन असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड का गठन किया गया है। स्वस्थ भारत के निर्माण में यह बेहद कारगर साबित होगा। 

उन्होंने कहा कि देशवासियों से मेरी अपील है कि वे कृपया पीएम-केयर्स फंड में अंशदान के लिए आगे आएं। इसका उपयोग आगे भी इस तरह की किसी भी आपदा की स्थिति में किया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट कर अकाउंट नंबर समेत अन्य जानकारियां दी थीं। इसमें अंशदान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और आरटीजीएस/एनईएफटी की मदद से भी किया जा सकता है। 

उन्होंने लिखा कि पीएम-केयर्स फंड माइक्रो डोनेशन को भी स्वीकार करता है। यह आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करेगा, साथ ही नागरिकों की सुरक्षा पर शोध को प्रोत्साहित करेगा। अपनी भावी पीढ़ियों के लिए हम भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में कोई कसर न छोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed