{"_id":"5e0995438ebc3e879937c39c","slug":"prime-minister-narendra-modi-launches-twitter-campaign-in-support-of-citizenship-amendment-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून के समर्थन में पीएम मोदी ने ट्विटर पर शुरू किया अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून के समर्थन में पीएम मोदी ने ट्विटर पर शुरू किया अभियान
Mon, 30 Dec 2019 11:46 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : BJP Twitter
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश के कई हिस्सों में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वविटर पर एक कैंपेन लॉन्च किया है। #IndiaSupportsCAA हैशटैग का प्रयोग करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से इस अभियान का समर्थन करने की अपील की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि भारत नागरिकता कानून का समर्थन करता है क्योंकि नागरिकता कानून सताए गए शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में है और ना कि किसी की नागरिकता लेने के बारे में है।
विज्ञापन
#IndiaSupportsCAA because CAA is about giving citizenship to persecuted refugees & not about taking anyone’s citizenship away.
विज्ञापन विज्ञापन
Check out this hashtag in Your Voice section of Volunteer module on NaMo App for content, graphics, videos & more. Share & show your support for CAA.. — narendramodi_in (@narendramodi_in) December 30, 2019
उन्होंने कहा अपने ट्वीट में लिखा है कि मो ऐप के वॉलिंटियर मॉड्यूल के वाइस सेक्शन में मजेदार कंटेंट, ग्रॉफिक्स और अन्य को देखने के लिए इस हैशटैग को देखें। सीएए के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए इस हैशटैग का प्रयोग करें।
गौरतलब है कि नागरिकता कानून का कांग्रेस, टीएमसी समेत लगभग सभी विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम में इस कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुए थे। यूपी में तो इन प्रदर्शनों में 19 लोग मारे गए थे। दिल्ली में भी हिंसक प्रदर्शन हुए थे।
पीएम के इस ट्वीट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ सरकार भी इस ऐक्ट को लेकर अब बड़ा अभियान शुरू करने वाली है। माना जा रहा है कि विपक्ष के दबाव के आगे न झुकते हुए पीएम ने इस ऐक्ट के बारे में लोगों को बताने के लिए यह अभियान शुरू किया है।