{"_id":"6049a9fcdb41eb125b79f10f","slug":"prime-minister-narendra-modi-launches-kindle-version-of-swami-chidbhavanandaji-bhagvad-gita","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवद गीता : पीएम मोदी ने लॉन्च किया किंडल वर्जन, कहा - युवाओं को इसे जरूर पढ़ना चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भगवद गीता : पीएम मोदी ने लॉन्च किया किंडल वर्जन, कहा - युवाओं को इसे जरूर पढ़ना चाहिए
Thu, 11 Mar 2021 11:11 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:11 AM IST
सार
- स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता का किंडल वर्जन लॉन्च
- पीएम मोदी ने कहा - भगवद गीता हमें विचार करने के लिए प्रेरणा देती है
- पीएम मोदी ने देश के युवाओं से गीता पढ़ने की अपील भी की
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता का किंडल वर्जन लॉन्च किया है। इस लॉन्च के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवद गीता हमें विचार करने के लिए प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गीता हमें कुछ नया करने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भगवद गीता उन विचारों का संयुक्त रूप है जो आपको विषाद से लेकर विजय तक ले जाता है। उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी हो या लोकमान्य तिलक, हर कोई भगवद गीता से प्रभावित रहा है। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि गीता आपको ताकत देती है।
विज्ञापन
The Gita makes us think. It inspires us to question. It encourages debate and keeps our minds open. Anybody who is inspired by Gita will always be compassionate by nature and democratic in temperament: PM Modi at launch of kindle version of Swami Chidbhavananda's Bhagavad Gita pic.twitter.com/NHsXVdXtBC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 11, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक आर्टिकल में भगवद गीता से कोरोना काल को जोड़कर देखा गया। इसमें डॉक्टरों को अर्जुन बताया गया और अस्पतालों को युद्धस्थली के तौर पर दर्शाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं देश के युवा से अपील करता हूं कि वो गीता को पढ़ें। गीता आपको जिंदगी में मुश्किलों से जूझने में मदद करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दुनिया को दवाई चाहिए थी, तब भारत ने उतना किया, जितना वो कर सकता था। भारत पर इस बात पर गर्व करना चाहिए कि स्वदेशी वैक्सीन दुनियाभर में भेजी जा रही हैं। यही हमें गीता सिखाती है। हम समझते हैं कि आत्मनिर्भर भारत दुनिया के लिए अच्छा है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के उपदेश भी लोगों को इसी तरह प्रभावित करते थे। बता दें कि तमिलनाडु के श्री रामकृष्ण तपोवनम आश्रम के फाउंडर स्वामी चिद्भवानंद के भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा है। उनकी 186 से ज्यादा किताबें अलग-अलग फॉर्मेट में छप चुकी हैं।