{"_id":"5d52fe6e8ebc3e6cd5068383","slug":"prime-minister-narendra-modi-interview-on-75th-day-in-central-government-works-news-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर से चंद्रयान-2 तक, केंद्र सरकार ने शुरुआती दिनों में ही काफी कुछ कर दिखाया: प्रधानमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर से चंद्रयान-2 तक, केंद्र सरकार ने शुरुआती दिनों में ही काफी कुछ कर दिखाया: प्रधानमंत्री
Tue, 13 Aug 2019 11:46 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:46 PM IST
सार
- एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कही ये बात
- बोले- लोकतंत्र में स्पष्ट जनादेश वाली मजबूत सरकार हर लक्ष्य हासिल कर सकती है
- कहा- हमारी सरकार ने भी महज 75 दिनों के कार्यकाल में काफी कुछ किया है
- मोदी ने कहा कि हम स्पष्ट नीति से सही दिशा की ओर चल रहे हैं
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के 75 दिन का कार्यकाल पूरा करने के मौके मंगलवार को कहा कि हमारी सरकार ने शुरुआती दिनों में ही काफी कुछ कर दिखाया है। जम्मू—कश्मीर से लेकर अंतरिक्ष में चंद्रयान 2 भेजने तक ऐसे कई लक्ष्य हासिल किए हैं। हम स्पष्ट नीति के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लोकतंत्र में जनसमर्थन की बदौलत हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक समाचार न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि हमारी सरकार ने 75 दिन के कार्यकाल में बच्चों की सुरक्षा से लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्त कराने और किसान के लिए काम किए हैं। हमारी सरकार ने दिखाया है कि अपार जनसमर्थन के बल पर लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार ने सबसे बड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने अलग से जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया है ताकि पानी की सप्लाई और जल संचय बढ़ाने के लिए एक मिशन की रूप में काम किया जा सके।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2014 के आम चुनाव में जो जनसमर्थन मिला था इस बार उससे ज्यादा जनादेश मिला है। इसी की बदौलत तेजी से सुधार के कदम उठाए। उन्होंने कहा कि दरअसल एक तरह से कहा जा सकता है कि यह पिछले पांच सालों में किए गए कार्यों से बने मजबूत आधार का नतीजा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 1952 के बाद से अब तक में इस बार संसद का पहला सत्र सबसे ज्यादा कामकाज वाला रहा। जो रिकॉर्ड बन गया है। यह कोई सामान्य या मामूली उपलब्धि नहीं है, यह ऐतिहासिक मोड़ है। इसने आमजन की जरूरत और आशाओं के प्रति संसद को और जिम्मेदार बनाया है।
उन्होंने कहा कि किसानों, व्यापारियों के लिए पेंशन स्कीम, मेडिकल क्षेत्र में सुधार, लेबर रिफॉर्म, बैंकरस्पी कोड जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं और लगातार आगे भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे। लेकिन, जब नीयत साफ हो, जनसमर्थन हो, तब इसकी कोई सीमा नहीं होती है कि हम क्या हासिल कर सकते हैं।