फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi inaugurates AI summit news update in hindi

Deepfake: पीएम मोदी करेंगे एआई शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, वैष्णव बोले-30 देश करेंगे मंथन, जारी होगा घोषणा पत्र

Tue, 12 Dec 2023 05:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 12 Dec 2023 05:41 AM IST
सार

वैष्णव ने कहा, सरकार एआई पर एक बहुदेशीय, सर्वसम्मति-आधारित घोषणा पर काम कर रही है। हम एक घोषणा पत्र पर बातचीत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम आम सहमति पर पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi inaugurates AI summit news update in hindi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीपफेक के बढ़ते खतरों के बीच तीन दिवसीय जीपी एआई शिखर सम्मेलन मंगलवार से शुरू हो रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। सम्मेलन में सदस्य 30 देशों के अतिरिक्त सऊदी अरब भी हिस्सा ले रहा है। इनकी सहमति पर घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डीपफेक मामले में सदस्य देशों की चिंता समान है। सभी देश इसके बढ़ते दुरुपयोग के प्रति चिंतित होने के साथ इस पर रोक लगाने की इच्छाशक्ति रखते हैं। ऐसे में हमें उम्मीद है कि ब्रिटेन में वैश्विक एआई सुरक्षा शिखर सम्मेलन में बैलेचेले घोषणा पत्र की तरह इस शिखर सम्मेलन में भी सर्वसम्मति से घोषण पत्र जारी किया जाएगा। वैष्णव ने कहा, सरकार एआई पर एक बहुदेशीय, सर्वसम्मति-आधारित घोषणा पर काम कर रही है। हम एक घोषणा पत्र पर बातचीत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम आम सहमति पर पहुंच जाएंगे। क्योंकि सदस्य देश भी चाहते हैं कि इसके दुरुपयोग को कम करने के लिए व्यापक सहमति बने।

विज्ञापन

भारत में कानून बनाने पर विचार
मंत्री ने कहा कि जहां तक सरकार की बात है तो हम पहले से ही एक कानून लाने पर विचार कर रहे हैं। कानून बनाने से पहले कुछ नियम तय किए गए हैं। ऑन लाइन प्लेटफार्मों के साथ कई दौर की बैठकें हुई हैं। जल्द ही हम एक निश्चित नतीजे पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed