{"_id":"5c3d76d7bdec2273792f3085","slug":"prime-minister-narendra-modi-greeted-soldiers-on-the-occasion-of-army-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ही के दिन करियप्पा बने थे भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ, पीएम ने दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज ही के दिन करियप्पा बने थे भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ, पीएम ने दी बधाई
Tue, 15 Jan 2019 11:29 AM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
indian army
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेना दिवस के अवसर पर सैनिकों को बधाई दी और कहा कि राष्ट्र को उनके समर्पण एवं साहस पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट किया, “मैं उनके साहस एवं बहादुरी को नमन करता हूं।”
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देशवासी सैनिकों के साहत एवं समर्पण पर गर्व महसूस करते हैं। 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। इसीलिए हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
करियप्पा बाद में फील्ड मार्शल बने थे।
सेना दिवस के अवसर पर हमारे जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम सभी देशवासियों को अपने सैनिकों के दृढ़ संकल्प एवं समर्पण पर गर्व है। मैं उनके अदम्य साहस एवं वीरता को प्रणाम करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2019
विज्ञापन