फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi dials Belgian counterpart; discusses West Asia, Russia Ukraine peace

PM Modi: पीएम मोदी ने की बेल्जियम के प्रधानमंत्री से फोन पर बात, सेमीकंडक्टर-व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Tue, 26 Mar 2024 07:35 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 07:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बेल्जिम समकक्ष अलेक्जेंडर डी क्रू से फोन पर बात की है। एक बयान में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि व्यापार, निवेश, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल्स, हरित हाइड्रोजन, आईटी, रक्षा, बंदरगाह सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi dials Belgian counterpart; discusses West Asia, Russia Ukraine peace
पीएम नरेंद्र मोदी-अलेक्जेंडर डी क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बेल्जिम समकक्ष अलेक्जेंडर डी क्रू से फोन पर बात की है। इस दौरान दोनों शीर्ष नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा की बहाली और रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि फोन पर बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने पिछले सप्ताह ब्रुसेल्स में पहले परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए डी क्रू को भी बधाई दी।
विज्ञापन


बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने की पीएम मोदी से फोन पर बात
फोन पर बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने लिखा, बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू से बात की। ब्रुसेल्स में पहले परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन की सफलता पर उन्हें बधाई दी। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, बेल्जियम की अध्यक्षता में भारत-ईयू साझेदारी को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय और सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन औ गाजा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा- अलेक्जेंडर डी क्रू
हालांकि बेल्जिम प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने भी एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, यूक्रेन और गाजा में संघर्ष और लाल सागर में शिपिंग लेन की सुरक्षा पर चर्चा के लिए पीएम मोदी को फोन किया। हमने अपने बढ़ते वाणिज्यिक संबंधों के बारे में भी चर्चा की। 



सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल्स समेत कई मुद्दों पर चर्चा- पीएमओ
एक बयान में प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि व्यापार, निवेश, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल्स, हरित हाइड्रोजन, आईटी, रक्षा, बंदरगाह सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने यूरोपीय संघ परिषद की मौजूदा बेल्जियम अध्यक्षता के तहत भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed