फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi congratulates Russian-president Vladimir Putin on his birthday

पीएम मोदी ने पुतिन को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी, बोले- कोरोना की स्थिति ठीक होने पर भारत आएं

Wed, 07 Oct 2020 04:18 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Oct 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi congratulates Russian-president Vladimir Putin on his birthday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत कर उन्हें 68वें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने पुतिन को फोन करके उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उनसे कहा कि कोरोना महामारी समाप्त होते ही वे भारत यात्रा पर जरूर आएं। इसी के साथ पीएम मोदी ने भारत और रूस के बीच 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान की सराहना की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि 'फोन कॉल में, दोनों नेताओं ने आने वाले दिनों में संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की, जिसमें कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियां भी शामिल थीं। पीएम मोदी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की स्थिति के सामान्य होने के बाद जल्द से जल्द भारत में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने की उत्सुकता व्यक्त की।
विज्ञापन



पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आज उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए बात की। दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी निजी भूमिका की सराहना की।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रूसी राष्ट्रपति ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर फोन किया था और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी थीं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed