फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi celebrates Diwali with jawans in Kachchh, Gujarat News in hindi

Diwali: कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं; देखें तस्वीरें

Thu, 31 Oct 2024 02:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 31 Oct 2024 02:47 PM IST
सार

पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है वे हर बार दिवाली का त्योहार सेना के जवानों संग ही मनाते हैं। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी उन्होंने जवानों संग दिवाली मनाई थी।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi celebrates Diwali with jawans in Kachchh, Gujarat News in hindi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में दिवाली पर्व की धूम दिखाई दे रही है। वहीं, सेना के जवान इस पावन त्योहार पर भी सीमा पर देश की रक्षा में तैनात हैं और मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों का हौसला आफजाई किया। उन्होंने गुजरात के कच्छ में बीएसएफ के जवानों के साथ दीवाली मनाई। यहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन
 

दिवाली के मौके पर देशभर में इस समय काफी उत्साह है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ पहुंचे। यहां उन्होंने दिवाली का पर्व सैनिकों के साथ मनाया। अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाई।  बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों के बीच पहुंचे। पीएम ने बीएसएफ, सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों के साथ गुजरात के कच्छ में सर क्रीक क्षेत्र के लक्की नाला में दिवाली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं कर सकती : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों संबोधित करते हुए कहा कि जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का मौका मिलना सबसे बड़ी खुशी है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसी सरकार है, जो भारत की एक इंच जमीन के साथ समझौता नहीं कर सकती। पीएम ने कहा कि 21वीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज हम अपनी सेनाओं, अपने सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से लैस  करके आधुनिक सैन्य बल बना रहे हैं। हम अपनी सेना को दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं की कतार में खड़ा कर रहे हैं। हमारे इन प्रयासों का आधार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता है।

Prime Minister Narendra Modi celebrates Diwali with jawans in Kachchh, Gujarat News in hindi
जवानों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते पीएम मोदी। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

हर साल जवानों संग मनाते हैं दिवाली
बता दें, पीएम मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है वे हर बार दिवाली का त्योहार सेना के जवानों संग ही मनाते हैं। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी उन्होंने जवानों संग दिवाली मनाई थी।इससे पहले आज उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर शपथ भी ली। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवादियों के आकाओं को पता चल गया है कि भारत का अब कुछ नहीं हो सकता क्योंकि भारत देश अब किसी भी आतंकवादियों को छोड़ेगा नहीं।

इससे पहले कब और कहां मनाई दीपावली?
प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने 2014 में सियाचिन का दौरा किया था। यह पहला मौका था जब उन्होंने यहां पर दीवाली का त्योहार जवानों के साथ मनाया। 2015 में उन्होंने पंजाब में दिवाली मनाई थी। बात 2016 की करें तो पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया था।

2017 में पीएम मोदी ने कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना के जवानों संग दिवाली मनाई। वहीं, 2018 में पीएम मोदी ने उत्तराखंड में जवानों संग प्रकाश पर्व मनाया। 2019 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर का दौरा किया और राजौरी में भारतीय सेना के जवानों संग दिवाली मनाई। 2020 में पीएम मोदी ने लोंगेवाला का दौरा किया और वहां जवानों के साथ दीपावली मनाई। 2021 में नौशेरा में जवानों संग दिवाली मनाई।

वहीं, 2022 में पीएम मोदी ने कारगिल में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी, जबकि 2023 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed