फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi attend the first Lata Deenanath Mangeshkar Award in Mumbai Maharashtra Latest News Update

महाराष्ट्र: पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किए गए प्रधानमंत्री मोदी, पढ़ें क्या-क्या बोले?

Mon, 25 Apr 2022 12:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Apr 2022 12:11 AM IST
सार

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे रविवार को इस सम्मान को प्राप्त करने मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा था कि वे लता दीदी के नाम से जुड़े इस सम्मान को प्राप्त करके बहुत आभारी हैं। लता दीदी ने हमेशा एक मजबूत  समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र  के निर्माण में योगदान दिया।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi attend the first Lata Deenanath Mangeshkar Award in Mumbai Maharashtra Latest News Update
पीएम मोदी को किया गया सम्मानित। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि संगीत से आप में वीररस भरता है। संगीत मातृत्व और ममता की अनुभूति करवा सकता है। संगीत आपको राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध के शिखर पर पहुंचा सकता है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस सामर्थ्य को, इस शक्ति को लता दीदी के रूप में साक्षात देखा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लता दीदी मेरी बड़ी बहन थीं। पीढ़ियों को प्रेम और भावना का उपहार देने वाली लता दीदी की तरफ से हमेशा एक बड़ी बहन जैसा अपार प्रेम मुझे मिला है। इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। कई दशक बाद ये पहला राखी का त्योहार आएगा, जब दीदी नहीं होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुरस्कार जब लता दीदी जैसी बड़ी बहन के नाम से हो, तो मेरे लिए उनके अपनत्व और प्यार का ही एक प्रतीक है। मैं इस पुरस्कार को सभी देशवासियों के लिए समर्पित करता हूं। जिस तरह लता दीदी जन-जन की थीं। उसी तरह से उनके नाम से मुझे दिया गया ये पुरस्कार जन-जन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Koo App

Music can fill us with heroism. Music can give us a feeling of motherhood and love. Music can take us to the pinnacle of patriotism and duty. We all are fortunate that we have seen this power of music in the form of Lata didi: PM Narendra Modi

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 24 Apr 2022



उन्होंने कहा कि लता दीदी ने संगीत में वो स्थान हालिस किया कि लोग उन्हें मां सरस्वती का प्रतिरूप मानते थे। उनकी आवाज ने करीब 80 वर्षों तक संगीत जगत में अपनी छाप छोड़ी थी। लता दीदी ने आजादी से पहले से भारत को आवाज दी। इन 75 वर्षों की देश की यात्रा उनके सुरों से जुड़ी रही। इस पुरस्कार से लता दीदी के पिता दीनानाथ मंगेशकर का नाम भी जुड़ा है। मंगेशकर परिवार का संगीत के लिए जो योगदान रहा है, उसके लिए हम सभी देशवासी उनके ऋणी हैं।

उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने ये गीत अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देते हुए लिखा था। यह साहस, देशभक्ति, दीनानाथ जी ने अपने परिवार को विरासत में दी थी। लता दीदी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की मधुर प्रस्तुति की तरह थीं। उन्होंने देश की 30 से ज्यादा भाषाओं में हजारों गीत गाए। हिन्दी हो, मराठी, संस्कृत हो या दूसरी भारतीय भाषाएं, लताजी का स्वर वैसा ही हर भाषा में घुला हुआ है।



प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी थी जानकारी 
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे रविवार को इस सम्मान को प्राप्त करने मुंबई जाएंगे। उन्होंने कहा था कि वे लता दीदी के नाम से जुड़े इस सम्मान को प्राप्त करके बहुत आभारी हैं। लता दीदी ने हमेशा एक मजबूत  समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र  के निर्माण में योगदान दिया।

लता मंगेशकर की स्मृति में हर साल दिया जाएगा सम्मान 
हर वर्ष दीना नाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड का आयोजन होगा और यह सम्मान  उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जिसका राष्ट्र के निर्माण में अनुकरणीय योगदान होगा। इस पुरस्कार के बारे में एलान करते हुए मंगेशकर परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने यह घोषणा की थी कि उन्होंने लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में इस वर्ष से पुरस्कार की शुरुआत कर रहे हैं।

ये लोग भी होंगे सम्मानित 
अभिनेत्री आशा पारेख और अभिनेता जैकी श्राफ को सिनेमा में उनके योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ स्पेशल ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।भारतीय संगीत के लिए राहुल देशपांडे को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार, संजय छाया को नाटक के लिए बेस्ट ड्रामा अवार्ड दिया जाएगा और मुंबई डब्बावाला को मास्टर दीनानाथ आनंदमयी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।



पीएम मोदी 28 अप्रैल को असम के डिब्रूगढ़ में सात कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को असम के डिब्रूगढ़ में सात नए कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही राज्य में सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे।

पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने डिब्रूगढ़ पहुंचे। एक ट्वीट में, सीएम ने बैठक की एक तस्वीर साझा की और कहा, "हम 28 अप्रैल को अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का असम में स्वागत करने के लिए तैयार हैं। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा डिब्रूगढ़ कैंसर केंद्र का उद्घाटन की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए डिब्रूगढ़ के मनोहरी टी रिट्रीट में एक बैठक की।" 

शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही बारिश की संभावना को देखते हुए जल निकासी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भाजपा नेताओं और अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि पीएम नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को असम के दीफू जाएंगे, जहां वह सबसे पहले पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed