PM Modi: 'AI के साथ हमें बहुत सावधानी से चलना होगा', एआई पर वैश्विक साझेदारी सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एआई वर्तमान और भविष्य दोनों पीढ़ियों पर प्रभाव डाल रहा है। हमारा उद्देश्य इसके नुकसानों से बचते हुए कार्य करना है। पढ़ें यहां...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआई के नैतिक उपयोग के लिए भारत प्रतिबद्ध-पीएम मोदी
संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में हमें एआई में नवाचार की भावनाएं दिख रही हैं। वर्तमान समय में एआई प्रतिभा और इससे जुड़े नए विचारों में हमारा देश प्रमुख खिलाड़ी है। भारत के युवा तकनीकी विशेषज्ञ और शोधकर्ता के अवसर तलाश रहे हैं। हमारा विकास का एक ही मंत्र है-सबका साथ, सबका विकास। हमने एआई फॉर आल के केंद्र में रखकर सरकारी नीतियां और कार्यक्रम तैयार किए हैं। हमारी कोशिश है कि एआई का भरपूर उपयोग करते हुए समाजिक विकास और समावेशी विकास पर काम करना है। एआई के नैतिक उपयोग के लिए भी भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi at Global Partnership on Artificial Intelligence Summit says, "Our development mantra in India is, Sabka Saath, Sabka Vikas. We have prepared government policies and programs inspired by the spirit of 'AI For All'. Our endeavour is to… pic.twitter.com/JGgNnpJOw6
— ANI (@ANI) December 12, 2023
कृषि चेक पोर्टल में हमने एआई का प्रयोग किया- पीएम मोदी
शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिए सामाजिक परिवर्तन लाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में हमने एआई से जुड़ा एक लॉन्च किया है। कृषि में एआई चेक पोर्टल, जो किसानों को उनके आवेदन की स्थिति की जांच करने, भुगतान विवरण तक पहुंचने और सरकारी योजनाओं के बारे आसानी से सूचित रहने की सुविधा प्रदान करता है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi at Global Partnership on Artificial Intelligence Summit says, "Today, India is a front-runner in the field of AI and its subsets. We are striving to bring about a social transformation through AI. Recently, we launched an AI check… pic.twitter.com/o3PUfbRPnq
— ANI (@ANI) December 12, 2023
सभी क्षेत्रों में एआई को बढ़ाने पर जोर-पीएम मोदी
ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में पीएम मोदी ने कहा कि हम कृषि, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ भारत में एआई मिशन शुरू करने के लिए तैयार हैं। हमारा राष्ट्रीय एआई पोर्टल इन एआई पहलों को समर्थन और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi at Global Partnership on Artificial Intelligence Summit says, "We are set to launch the AI Mission in Bharat, with a focus on promoting the use of AI in sectors such as agriculture, healthcare, and education. Our National AI Portal… pic.twitter.com/N0oJ0OxIe5
— ANI (@ANI) December 12, 2023
संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एआई की विकास यात्रा जितनी अधिक समावेशी होगी, समाज उतने ही बेहतर परिणाम हासिल करेगा। पिछले दशकों में प्रौद्योगिकी तक पहुंच में असमानता थी, अब हमें इससे बचना होगा। जब प्रौद्योगिकी लोकतांत्रिक मूल्य से जुड़ता है तो समावेशिता के लिए गुणक के रूप में कार्य करता है।