फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi appealed to celebrate Run for Unity on 29 October in Mann Ki Baat program

BJP: रन फॉर यूनिटी के लिए जबरदस्त तैयारी, नड्डा ने कहा- मोदी विजन से विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

Sun, 27 Oct 2024 04:29 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 27 Oct 2024 04:29 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कृष्णा मार्केट में मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुसार देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें संकल्प लेना होगा। पूरे भारत को एकता के सूत्र में पिरोते हुए सबके सहयोग से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi appealed to celebrate Run for Unity on 29 October in Mann Ki Baat program
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अक्टूबर के अपने मन की बात कार्यक्रम में 29 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी मनाने की अपील की है। इसे देखते हुए दिल्ली भाजपा ने धनतेरस के दिन बड़ा कार्यक्रम करने का निर्णय किया है। 'रन फॉर यूनिटी' को भव्य तरीके से मनाकर इसके जरिए राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने और विकसित होने के लिए एक संकल्प लेने का संदेश दिया जाएगा। देश की एकता को लेकर 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम हर वर्ष लौह पुरुष सरदार पटेल के जन्मदिवस पर आयोजित की जाती है। इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली होने के कारण मोदी ने इसे 29 अक्टूबर को मनाने की अपील की है। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कृष्णा मार्केट में मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुसार देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें संकल्प लेना होगा। पूरे भारत को एकता के सूत्र में पिरोते हुए सबके सहयोग से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


आज दिल्ली में 7036 पोलिंग बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। दिल्ली भाजपा के मन की बात कार्यक्रम संयोजक राजन तिवारी के अनुसार, आज के कार्यक्रम में झुग्गी क्लस्टरों से जुड़े सभी लगभग 1022 पोलिंग स्टेशनों पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। मोदी हर महीने मन की बात कार्यक्रम के जरिए करोड़ों भारतीयों को आह्वान मैसेज पहुंचाते हैं। इससे विभिन्न वर्गों के युवा, महिला हर प्रकार से प्रयास करके देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed