{"_id":"5707715c4f1c1bea42c810c8","slug":"prime-minister-narendra-modi-addressing-rally-during-election-campaign-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जो दिल्ली को नहीं बचा सके, वो सीएम को क्या बचाएंगे?'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'जो दिल्ली को नहीं बचा सके, वो सीएम को क्या बचाएंगे?'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Apr 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अगर पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान की जय-जयकार हो रही ही है तो उसकी वजह मोदी नहीं आप हैं। असम स्थित नौगांव के रोहा में चुनावी रैली संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बात कही। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 'किसी के हाथ में रिमोट कंट्रोल मत देना। असम में पूरी बहुमत की सरकार बनाना।'
विज्ञापन
पीएम मोदी असम की गोगोई सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'असम सरकार ने मनरेगा कार्यक्रम को कुशलता से लागू नहीं किया और न ही गरीबों के लिए घर बनाया।' पीएम ने यह भी कहा कि कुछ लोगों के मुंह से यह सोचकर पानी टपक रहा है कि राज्य में खण्डित जनादेश आएगा और वो अपना कारोबार चला सकेंगे लेकिन आप लोग बैकसीट ड्राइविंग मत होने देना। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा का पूरा राज्य बीपीएल हो जाए, ये सिर्फ असम में ही नजर आता है। इन लोगों ने 15 साल आप लोगों की को सिर्फ धोखा दिया है।
विज्ञापन
पहले चरण में हुए भारी मतदान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'पहले चरण के बाद आपने देखा होगा कि मुख्यमंत्री ने मुस्कुराना बंद कर दिया है। जो दिल्ली (केंद्र सराकर) को नहीं बचा सके, वो आपको (गोगोई को ) क्या बचाएंगे?' मोदी ने असम सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने सिर्फ अपने परिवार का भला किया है। इससे पहले पीएम मोदी कामाख्या मंदिर में देवी दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन