फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi Mumbai visit today and address Global Maritime CEO Forum Know all updates in hindi

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मुंबई का दौरा; ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम को करेंगे संबोधित

Wed, 29 Oct 2025 12:53 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 29 Oct 2025 12:53 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को मुंबई दौरे पर रहेंगे। यहां वे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। यह आयोजन भारत के समुद्री क्षेत्र में निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी को नई गति देने वाला सबसे बड़ा मंच माना जा रहा है।

विज्ञापन
Prime Minister Modi Mumbai visit today and address Global Maritime CEO Forum Know all updates in hindi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आज यानी 29 अक्तूबर 2025 को मुंबई का दौरा करेंगे। यहां शाम लगभग 4:00 बजे, वे नेस्को एग्जिबिशन सेंटर, मुंबई में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी भारत समुद्री सप्ताह (आईएमडब्ल्यू) के प्रमुख कार्यक्रम ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की भी अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


 यह फोरम वैश्विक समुद्री कंपनियों के नेतृत्व, प्रमुख निवेशकों, नीति निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर लाता है।पीएमओ के मुताबिक यह फोरम सतत समुद्री विकास, लचीली आपूर्ति शृंखला, हरित नौवहन और समावेशी नीली अर्थव्यवस्था रणनीतियों पर बातचीत के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की भागीदारी समुद्री अमृत काल विजन 2047 के अनुरूप महत्वाकांक्षी, भविष्योन्मुखी समुद्री परिवर्तन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। चार रणनीतिक स्तंभों-बंदरगाह आधारित विकास, नौवहन एवं जहाज निर्माण, निर्बाध आपूर्ति शृंखला और समुद्री कौशल निर्माण-पर आधारित इस दीर्घकालिक दृष्टिकोण का मकसद भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में शुमार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 से 31 अक्तूबर तक महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण विषय पर आयोजित, भारत समुद्री सप्ताह 2025, वैश्विक समुद्री केंद्र और नीली अर्थव्यवस्था में अग्रणी के रूप में उभरने के लिए भारत के रणनीतिक रोडमैप को प्रदर्शित करता है। भारत समुद्री सप्ताह 2025 में 85 से अधिक देश भाग ले रहे हैं, जिसमें 1,00,000 से अधिक प्रतिनिधि, 500 से अधिक प्रदर्शक और 350 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय वक्ता हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed