फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi met the family of Lance Naik Nazir Ahmadwani at a Home Festival

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांस नायक नजीर अहमदवानी के परिवार से की मुलाकात

Sat, 26 Jan 2019 08:56 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi met the family of Lance Naik Nazir Ahmadwani at a Home Festival
गणतंत्र दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में "एट होम" समारोह में लांस नायक नजीर अहमदवानी के परिवार से मुलाकात की। लांस नायक नजीर अहमद वानी ने कश्मीर में एक ऑपरेशन में 6 आतंकवादियों को मारते हुए अपनी जान गंवा दी थी, शनिवार को उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 



इससे पहले शनिवार सुबह गणतंत्र दिवस समारोह में नजीर अहमद वानी के परिवार को समारोह में बुलाया गया था। जिसमे उनकी मां और पन्नी को अशोक चक्र (वीरता सम्मान) पुरस्कार सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जैसे ही नजीर अहमद वानी के परिजनों को बुला कर अशोक चक्र से सम्मानित किया वैसे ही उनकी आंखों से आंसू आ गए। ज्ञात हो कि शोपियां में डेढ़ महीने पहले आतंकवाद विरोधी अभियान वानी शहीद हो गए थे। यह वीरता पुरस्कार दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवाद निरोधक अभियान के लिए मिला है, नजीर अहमद वानी लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन के छह आतंकी मारे गए थे।


जानिए कौन है लांस नायक नजीर अहमद वानी

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के अश्मूजी गांव के नजीर एक समय खुद आतंकवादी थे। बाद में उन्हें गलती का अहसास हुआ और वह आतंकवाद छोड़कर 2004 में सेना में भर्ती हो गए। नजीर की तरह के लोगों को घाटी में इख्वान कहते हैं। आतंकियों के सफाया के लिए चलाए गए कई आपरेशन में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed