{"_id":"578e240c4f1c1b1d7fc4b5b0","slug":"prime-minister-modi-extends-greetings-on-the-day-of-guru-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गुरु पूर्णिमा की बधाई, पढ़िए क्या लिखा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गुरु पूर्णिमा की बधाई, पढ़िए क्या लिखा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Jul 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देश के सभी लोग इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की ढेरों बधाइयां दी हैं।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनायें। Greetings on the auspicious occasion of Guru Purnima.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 19, 2016
गुरू पूर्णिमा पर्व हिन्दू धर्म में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन अपने गुरु के लिए खास प्रकट किया जाता है। इसी कारण आज के दिन न केवल मंदिरों, बल्कि साधू-संतों के आश्रमों में भी खास पूजा-पाठ की जाती है।
विज्ञापन
माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महाभारत लिखने वाले कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म भी हुआ था। लोग यह भी मानते हैं कि उन्होंने चारों वेदों को लिपबद्ध किया था, जिसकी वजह से उनका नाम वेद व्यास रख दिया गया। उनके नाम पर गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
साथ ही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मथुरा के ब्रज में स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी की जाती है। इसमें भाग लेने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा आते हैं।