फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi and Trudeau gave joint Press Statement in Hyderabad House of Delhi

पीएम मोदी और त्रूदो ने की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई समझौतों पर किए हस्ताक्षर

Fri, 23 Feb 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi and Trudeau gave joint Press Statement in Hyderabad House of Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम जस्टिन त्रूदो ने हैदराबाद भवन में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों देशों के बीच कई आपसी समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की कि कनाडा के पीएम अपने परिवार के साथ भारत के दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा- कनाडा के साथ अपने राणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भारत बहुत अधिक महत्व देता है। हमारे संबंध लोकतंत्र, बहुलवाद, कानून की सर्वोच्चता और आपसी संपर्क पर आधारित हैं। धर्म का राजनीतिक उद्देश्य के लिए दुरूपयोग करने वालों को और बंटवारे की खाई खोदने वालों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हमारे देशों की संप्रभुता, एकता और अखंडता को चुनौती देने वालों को भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन


पीएम ने कहा- हम अपने सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने पर सहमत हुए हैं। आतंकवाद और उग्रवाद भारत और कनाडा जैसे लोकतांत्रिक, बहुलवादी समाजों के लिए खतरा हैं। इन ताकतों का मुकाबला करने के लिए हमारा साथ आना महत्वपूर्ण है। हमने उच्च शिक्षा से संबंधित अपने समझौतों को रिन्यू किया है। मोदी ने कहा- कनाडा ऊर्जा का सुपर-पावर है। यह हमारी बढ़ती ऊर्जा की मांगों को पूरा कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए जो राजनीतिक फायदों के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं और अलगाव को प्रोत्साहित करते हैं। हम उन लोगों को बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे जो हमारे देशों की एकता और अखंडता को चुनौती देंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री त्रूदो ने पत्रकारों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों का ना केवल एक समृद्ध इतिहास है बल्कि आदर्श मूल्य भी हैं जिससे हमारी दोस्ती को बढ़ावा मिलता है। कनाडा जहां अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के लिए और अपनी सीमाओं से परे व्यापार करने के लिए नए अवसरों की तरफ देख रहा है। वहीं भारत उसके लिए एक स्वाभाविक साझेदार होने के साथ ही वाणिज्यिक सहयोग के लिए विश्वसनीय देश रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed